Arvind Kejriwal: चुनाव को देखते हुए केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिल सकती है राहत!

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि चुनाव को देखते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत देने पर विचार किया जा सकता है.

Arvind Kejriwal: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि चुनाव को देखते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत देने पर विचार किया जा सकता है. ईडी में उनका मामला लंबा चलने वाला है, इसे देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यह टिप्पणी की है. बता दें, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान कोर्ट केजरीवाल को थोड़ी राहत दे सकता है. बता दें, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली आबकारी नीति मामले में फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह आगामी चुनावों के कारण दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर दलीलें सुनने पर विचार कर सकता है. सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल की याचिका पर बहस और उसके बाद उत्पाद नीति मामले में उनकी रिमांड में समय लग सकता है, इसलिए वह केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर दलीलें सुन सकते हैं.

सुप्रीम कोर्ट में केजरीवाल ने दर्ज किया है मामला

बता दें ईडी की ओर से अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ सीएम अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है. जिसपर आज यानी शुक्रवार को तीसरी बार सुनवाई हुई. इससे पहले सोमवार और मंगलवार को दो बार की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल से पूछा था कि उन्होंने गिरफ्तारी के खिलाफ  ट्रायल कोर्ट में जमानत याचिका क्यों नहीं दायर की. इसपर केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट से कहा कि केजरीवाल ने जमानत की अर्जी इस कारण नहीं दी क्योंकि उनकी गिरफ्तारी अवैध है.

ईडी ने अवैध रूप से किया है गिरफ्तार- केजरीवाल

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अपनी याचिका में सीएम केजरीवाल ने दावा किया है कि आम चुनाव (Lok Sabha Election 2024) की घोषणा होने और आदर्श आचार संहिता लागू होने के पांच दिन बाद ईडी ने दिल्ली के मौजूदा मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय विपक्षी दलों में से एक के राष्ट्रीय संयोजक को अवैध रूप से हिरासत में ले लिया है. केजरीवाल ने कहा कि समान अवसर स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की एक अहम जरूरत है जिसका स्पष्ट रूप से उल्लंघन हुआ है.

21 मार्च को ईडी ने केजरीवाल को किया था गिरफ्तार

दरअसल, दिल्ली आबकारी नीति के तहत मनी लॉउंड्रिंग मामले में ईडी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के बाद 21 मार्च को गिरफ्तार कर लिया था. ईडी ने उनके आवास से उन्हें गिरफ्तार किया. फिलहाल न्यायिक हिरासत में अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं. हालांकि पहले सीएम केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट से उन्हें कोई राहत ने देते हुए धनशोधन मामले में उनकी गिरफ्तारी को बरकरार रखा था और कहा था कि इसमें कुछ भी अवैध नहीं है. इसके बाद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की.

Also Read: Lok Sabha Election 2024: रायबरेली से राहुल गांधी ने दाखिल किया नामांकन, सोनिया गांधी, खरगे समेत प्रियंका रहीं मौजूद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >