जामताड़ा में डंपर की चपेट में आकर बच्चे की मौत, ग्रामीणों ने विरोध में सड़क किया जाम

जामताड़ा में एक बच्ची की मौत पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. जब विधानसभा अध्यक्ष ने मुआवजे का आश्वसन दिया तब जाकर मामला शांत हुआ.

फतेहपुर (जामताड़ा) : जामताड़ा के गोबिंदपुर साहेबगंज स्टेट हाइवे के बिंदापाथर थाना क्षेत्र अंतर्गत बस्ती पालाजोड़ी मोड़ के समीप अज्ञात डंपर की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई. मृतक की पहचान पालाजोड़ी गांव के ही रूपेश हेंब्रम (3 वर्ष) पिता नरेश हेंब्रम के रुप में हुईं. बताया गया कि रुपेश हेंब्रम घर का एकलौता चिराग था, घटना के बाद उग्र ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया. जाम की सूचना मिलने के बाद बिंदापाथर थाना प्रभारी कुंदन वर्मा दल बल के साथ घटना स्थल पहुच कर जाम हटाने का प्रयास किया.

वरीय अधिकारियों का आश्वसन मिलने के बाद भी नहीं मानें ग्रामीण

लेकिन ग्रामीण नहीं माने. दरअसल ग्रामीण वरीय पदाधिकारियों को घटना स्थल पर बुलाने की मांग कर रहे थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए नाला एसडीपीओ मनोज कुमार महतो, फतेहपुर बीडीओ प्रेम कुमार दास, सीओ घनेश्याम राम,सर्किल इंस्पेक्टर राजीव सिंह घटना स्थल पर पहुंचे लेकिन ग्रामीणो पर इसका कोई असर नहीं हुआ.

Also Read: पेयजल संकट से आक्रोशित लोगों ने शेखपुरा-महुली मार्ग को किया जाम

विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने दिया आश्वसन

इसके बाद स्थानीय विधायक सह विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने मोर्चा संभाला. उन्होंने पीड़ित परिजनों को सरकारी मुआवजा के तहत सभी तरह की सुविधा उपलब्ध कराने का भरोसा दिया. साथ ही उन्हें ढांढस बंधाने का काम किया. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने पीड़ित परिजनों को तत्काल सहयता राशि प्रदान की. तब जाकर ग्रामीणों ने जाम हटाया.

Also Read: जामताड़ा में गर्मी से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >