Shukra Uday 2026: वर्ष 2026 में शुक्र का उदय 1 फरवरी से होने जा रहा है. शुक्र के उदय होते ही सभी मांगलिक कार्य और विवाह का शुभारंभ हो जाएगा. ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को वैवाहिक सुख, प्रेम, रोमांस और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है. अगर आप प्रेम संबंधों या दांपत्य जीवन में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं, या धन-वैभव और सुख-समृद्धि में कमी आ गई है, तो माना जाता है कि आपकी कुंडली में शुक्र कमजोर है. ऐसे में आइए जानते हैं, ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहू: से लव लाइफ में अलगाव कम करने और दांपत्य कलह दूर करने के 5 अचूक उपाय और महत्व.
शुक्र उदय 2026 की तिथि और समय
पंचांग के अनुसार शुक्र का उदय 1 फरवरी 2026 को सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर होंगे. ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस बार शुक्र का उदय मीन राशि में होंगे. इसके बाद लोगों के जीवन से आर्थिक तंगी दूर होने की संभावना बनेगी. रुके हुए हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं. धार्मिक मान्यता है कि शुक्र उदय के बाद से विवाह, मुंडन और गृहप्रवेश जैसे शुभ कार्य का शुरुआत होता है.
उदय होते शुक्र को प्रसन्न करने के सरल उपाय
इस दिन सफेद वस्तुओं का दान अत्यंत फलदायी माना जाता है
सफेद रंग शुक्र देव को अत्यंत प्रिय है. शुक्र उदय के दिन किसी जरूरतमंद को अपनी क्षमतानुसार चावल, दूध, चीनी या सफेद वस्त्रों का दान करना चाहिए. इससे आर्थिक तंगी दूर होती है और घर में सुख-सुविधाओं व ऐश्वर्य में वृद्धि होती है. साथ ही, यह उपाय करने से जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंधों में आ रही दूरियां भी कम होती हैं.
शुक्र देव की कृपा पाने के लिए शुक्र मंत्र का जाप करें
इस शुभ संयोग पर शुक्र देव की कृपा पाने के लिए उनके बीज मंत्र “ॐ शुं शुक्राय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें. इससे करियर में तरक्की मिलती है और अविवाहित लोगों के नए पार्टनर मिलने के योग बन सकते हैं. साथ ही, इससे वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहता है.
कुंडली में शुक्र मजबूत करने के लिए शुक्रवार को उपवास व्रत रखें
शुक्र उदय के बाद आने वाले कम से कम 5 शुक्रवार को उपवास व्रत रखें. सोमवार के दिन भगवान शिव को उजला फूल चढाएं और शिवलिंग पर दुध में शहद मिलकर अर्पित करें. इससे कुंडली में शुक्र मजबूत होंगे और धन की कमी दूर होंगी और दांपत्य जीवन से कलह दूर होगी.
इस दिन साफ सुथरा कपड़ा और इत्र का प्रयोग करें
शुक्र देव को स्वच्छता पसंद है. अपने घर को स्वच्छ रखें और हमेशा साफ-सुथरे कपड़े पहनें. उदय काल के दौरान नियमित रूप से सुगंधित इत्र का प्रयोग करें. इससे आकर्षण बढता है. इत्र का प्रयोग से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है और वातावरण सकरात्मक रहता है. इससे प्रेम जीवन में आ रही बाधाएं भी दूर होती है.
महालक्ष्मी की पूजा करने से धन की प्राप्ति होगी
शुक्र को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है. शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है. शुक्र उदय की शाम को लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें और घी का दीपक जलाएं. इससे धन लाभ के प्रबल योग बनते हैं. और सूख-समृद्धि में आ रही रुकावटें दूर होते हैं.
इस दिन क्या नहीं करना चाहिए
किसी भी प्रकार की कलह या बहस से बचें.
इस दिन फटे पुराने कपड़े न पहनें.
तामसिक भोजन न करें.
पैसों, संपत्ति या आभूषण पर अनावश्यक खर्च न करें.
सौंदर्य-संबंधी वस्तुओं जैसे इत्र, कॉस्मेटिक, सजावटी सामान का दान न करें.
किसी से कर्ज लेने या देने से बचें.
अपने जीवनसाथी, विवाह या रिश्तों से संबंधित निर्णयों में जल्दबाजी न करें.
घर में अव्यवस्था या गंदगी न रखें.
शुक्र उदय का महत्व
ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह के अस्त होने पर मांगलिक कार्य रुक जाते हैं. शुक्र के उदय होने पर शुभ कार्यों की शुरुआत होती है और गृह प्रवेश, मुंडन तथा विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू होते हैं. शुक्र को धन-वैभव और प्रेम से जोड़कर देखा जाता है. ऐसे में शुक्र उदय होने से प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियां कम हो जाती हैं. जीवनसाथी के साथ प्रेम में गहराई आती है और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ता है. ऐश्वर्य के स्वामी शुक्र के उदय से आर्थिक मामलों में आ रही दिक्कतें भी कम हो जाती हैं.
