Bada Mangal 2026: 19 मई को ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा मंगल मनाया जाएगा. इसे बुढ़वा मंगल के नाम से भी जाना जाता है. इस साल का बड़ा मंगल बेहद खास और दुर्लभ माना जा रहा है, क्योंकि विक्रम संवत 2083 में ‘अधिक मास’ का अद्भुत संयोग बन रहा है. इसी कारण इस बार 4 की जगह 8 बड़े मंगलवार पड़ रहे हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पुरुषोत्तम मास में हनुमान जी की पूजा करने से भक्तों को भगवान विष्णु और बजरंगबली दोनों की कृपा एक साथ प्राप्त होती है.
बड़ा मंगल 2026: शुभ मुहूर्त
तीसरे बड़े मंगल पर बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए दिनभर कई शुभ मुहूर्त रहेंगे:
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:05 बजे से सुबह 04:47 बजे तक
- अभिजीत मुहूर्त (सर्वश्रेष्ठ समय): सुबह 11:50 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक
- विजय मुहूर्त: दोपहर 02:34 बजे से दोपहर 03:29 बजे तक
- अमृत काल: रात 09:14 बजे से रात 09:40 बजे तक
हनुमान जी को चढ़ाएं ये चीजें
- बूंदी या बेसन के लड्डू: हनुमान जी को बूंदी और बेसन के लड्डू बेहद प्रिय हैं. मान्यता है कि बड़े मंगल के दिन इनका भोग लगाने से मानसिक शांति और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है.
- सिंदूर और चमेली का तेल: हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे सेहत संबंधी परेशानियां दूर होती हैं और आत्मविश्वास बढ़ता है.
- मीठा पान: बजरंगबली के चरणों में एक डंठल वाला मीठा पान (बीड़ा) अर्पित करें. इसे जीवन के संकटों से मुक्ति दिलाने वाला प्रभावी उपाय माना जाता है.
- तुलसी दल: हनुमान जी के भोग में तुलसी के पत्ते जरूर शामिल करें. ऐसा करना बेहद शुभ और मंगलकारी माना जाता है.
यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar
