Shardiya Navratri 2025 Day 6 Shubh Muhurat: शारदीय नवरात्रि के छठे दिन इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, देखें राहुकाल, दिशाशूल

Shardiya Navratri Day 6 Shubh Muhurat: शारदीय नवरात्रि का छठा दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप कात्यायनी की पूजा को समर्पित है. इस दिन देवी की आराधना से भक्तों को सुख-शांति, समृद्धि और आशीर्वाद प्राप्त होता है. मान्यता है कि सही मुहूर्त में पूजा करने से मां कात्यायनी की विशेष कृपा मिलती है.

Shardiya Navratri 2025 Day 6 Shubh Muhurat: नवरात्रि के छठे दिन यानी षष्ठी तिथि को मां दुर्गा की छठी विभूति मां कात्यायनी की पूजा का विधान है. उन्हें मातृत्व, शक्ति और दिव्य आशीर्वाद की देवी माना जाता है. भक्त जब मां कात्यायनी की आराधना करते हैं, तो उन पर देवी का कृपा-संवर्द्धन सदैव बना रहता है.

षष्ठी देवी और छठ मैया का संबंध

हिंदू शास्त्रों के अनुसार षष्ठी देवी भगवान ब्रह्मा की मानस पुत्री कही गई हैं. उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में इन्हें स्थानीय भाषा में छठ मैया के नाम से भी पूजा जाता है. भक्तों का विश्वास है कि मां कात्यायनी की आराधना करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है.

नवरात्रि के छठे दिन की पूजा का शुभ मुहूर्त

शारदीय नवरात्रि 2025 में षष्ठी तिथि 27 सितंबर को दोपहर 12:06 बजे से शुरू होकर 28 सितंबर दोपहर 2:28 बजे तक रहेगी. इस बार मां कात्यायनी की पूजा का शुभ दिन 28 सितंबर होगा. इसी दिन भक्त पूरे विधि-विधान से मां की आराधना करेंगे.

यहां जानें 28 सितंबर 2025 का राहु काल और दिशाशूल

  • राहु काल: सांय 4:30 से 6:00 बजे तक
  • दिशाशूल- नैऋत्य एवं पश्चिम

ऋषि कात्यायन से जुड़ी कथा

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मां कात्यायनी का जन्म ऋषि कात्यायन के यहां हुआ था. इसी कारण उन्हें कात्यायनी नाम से जाना जाता है. मां दुर्गा का यह स्वरूप अत्यंत दिव्य, तेजस्वी और शक्तिशाली माना गया है.

यह भी पढ़े: Shardiya Navratri 2025 Day 6 Shubh Muhurat: शारदीय नवरात्रि के छठे दिन इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, देखें राहुकाल, दिशाशूल

मां कात्यायनी की पूजा में कौन से मन्त्र का जप करें?

‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं कात्यायनायै नम:’ के जप से आप मां दुर्गा के छठें स्वरुप मां कात्यायनी का आवाहन कर सकते हैं.

नवरात्रि की षष्ठी को पहनें स्लेटी रंग के कपड़े?

षष्टी: ग्रे रंग संतुलन का प्रतिनिधित्व करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >