Shardiya Navratri Ashtami 2024: आज है दुर्गा अष्टमी, जानें महत्व, मुहूर्त और पूजा विधि

Shardiya Navratri Ashtami 2024:  शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि कि शुरुआत आज से हो रही है. यहां देखेँ इस से जुड़ी अपडेट

Shardiya Navratri Ashtami 2024:  शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है. इस दिन अनेक भक्त कन्या पूजन और हवन का आयोजन करते हैं. अष्टमी तिथि पर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप, मां महागौरी की पूजा की जाती है. मान्यता है कि इस दिन मां की आराधना करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है. आइए, शारदीय नवरात्रि की अष्टमी की तिथि, मुहूर्त, पूजाविधि और महत्व के बारे में जानते हैं.

दुर्गा अष्टमी की तिथि को लेकर ना हों कंफ्यूज


पंचांग के अनुसार, इस वर्ष शारदीय नवरात्रि में अष्टमी तिथि का आरंभ आज 10 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट से होगा. यह तिथि अगले दिन 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 06 मिनट तक जारी रहेगी. उदयातिथि के अनुसार, अष्टमी व्रत की पूजा 11 अक्टूबर 2024 को करना शुभ रहेगा. इस दिन माता दुर्गा की पूजा के लिए तीन विशेष मुहूर्त निर्धारित  है.

Durga Ashtami 2024 Upay: नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर आज करें ये उपाय

11 अक्टूबर को पूजा का सामान्य मुहूर्त प्रात: 06:20 मिनट से 07:47 मिनट तक है. इसके बाद, सुबह 07:47 मिनट से 09:14 मिनट तक उन्नति मुहूर्त में भी पूजा की जा सकती है. यदि किसी कारणवश आप इन दोनों मुहूर्त में पूजा नहीं कर पाते हैं, तो सुबह 09:14 मिनट से 10:41 मिनट तक अमृत मुहूर्त में भी माता दुर्गा की पूजा करना संभव है.

दुर्गा अष्टमी पूजा विधि

दुर्गा अष्टमी के अवसर पर माता के आठवें स्वरूप महागौरी की आराधना की जाती है. इस दिन प्रातःकाल जल्दी उठकर स्वच्छ वस्त्र पहनें. इसके पश्चात देवी को चंदन, रोली, मौली, मोगरे के फूल, कुमकुम, अक्षत आदि सामग्री अर्पित करें. तत्पश्चात माता के मंत्रों का जाप करें. इस दिन माता को नारियल अर्पित करना अनिवार्य है. इसके अतिरिक्त दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ अवश्य करें. अंत में माता की आरती करें और पूजा में हुई त्रुटियों के लिए क्षमा प्रार्थना करें. इसके बाद कन्या पूजन करके अपना व्रत समाप्त करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >