Shardiya Navratri 2025 पर व्रत किये बिना ऐसे पूर्ण फल प्राप्त करें, जानें सही तरीका

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि 2025 में व्रत न रखते हुए भी मां दुर्गा के आशीर्वाद और पूर्ण फल प्राप्त किया जा सकता है. सही विधि और उपयुक्त पूजा-अर्चना के माध्यम से भक्त बिना कठिन व्रत किए, घर पर ही देवी की उपासना करके सुख, समृद्धि और सौभाग्य पा सकते हैं.

Shardiya Navratri 2025: इस वर्ष शारदीय नवरात्रि का आरंभ 22 सितंबर से हो चुका है, जो 2 अक्टूबर 2025 को समाप्त होगा. दसवें दिन विजयादशमी (दशहरा) का पर्व मनाया जाएगा, जो बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है. नवरात्रि में सैकड़ों लोगों ने व्रत रखा होगा, पर कई ऐसे लोग भी होंगे जो किन्ही कारणों से व्रत नहीं रख पाएं होंगे, तो ऐसे लोग कैसे दुर्गा मां कि कृपा पा सकते हैं, आइए जानें

नौ दिन व्रत का महत्व

नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत और देवी की आराधना करने का अत्यंत महत्व बताया गया है. हालांकि, यदि किसी कारणवश साधक पूरे नौ दिन का व्रत नहीं रख पाता, तो केवल सप्तमी, अष्टमी और नवमी की तीन रातों में विधिवत पूजा करने से भी समस्त फल प्राप्त हो जाते हैं. शास्त्रों में कहा गया है कि यह संक्षिप्त रूप से किया गया व्रत भी पूर्ण नवरात्रि व्रत के समान ही फलदायी होता है.

व्रत पूर्ण होने की शर्तें

व्रत तभी पूर्ण माना जाता है जब पूजा के साथ-साथ हवन, कुमारी पूजन और ब्राह्मणों को भोजन कराया जाए. कुमारी पूजन को नवरात्रि का सबसे पवित्र और अनिवार्य अंग माना गया है. इस विधि के बिना व्रत अधूरा समझा जाता है. ब्राह्मण भोजन से साधक को पुण्य और देवी का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

पौराणिक मान्यता

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जिसने भी पूर्व जन्मों में नवरात्रि व्रत श्रद्धा और भक्ति के साथ किया है, वह इस जन्म में रोग-शोक, दरिद्रता और दोषों से मुक्त होकर सुख, समृद्धि और सौभाग्य का भोग करता है. देवी की कृपा से ऐसा व्यक्ति जीवन में हर प्रकार की बाधाओं से सुरक्षित रहता है और उसके परिवार में सुख-शांति का वास होता है.

बेलपत्र अर्पण का महत्व

विशेष महत्व उस भक्त का है जो नवरात्रि के दिनों में लाल चंदन से अभिषिक्त कोमल बेलपत्र अर्पित कर मां दुर्गा की पूजा करता है. धार्मिक ग्रंथों में कहा गया है कि बेलपत्र से की गई यह पूजा देवी को अत्यंत प्रिय होती है. मां की कृपा से ऐसा भक्त धरती पर राजाओं के समान सुख और वैभव प्राप्त करता है. उसे सांसारिक जीवन में मान-सम्मान, ऐश्वर्य और उच्च स्थान की प्राप्ति होती है.

यह भी पढ़ें: नवरात्रि के चौथे दिन करें कूष्मांडा माता की पूजा, यहां देखें पूजा विधि 

व्रत का वास्तविक फल

इस प्रकार नवरात्रि का व्रत केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन को शुभता, समृद्धि और दिव्यता से भर देने वाला एक महान साधन है. श्रद्धा और नियमपूर्वक किया गया यह व्रत साधक को देवी की कृपा का अधिकारी बनाता है और उसके जीवन में सफलता, स्वास्थ्य और सौभाग्य का संचार करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >