Shardiya Navratri 2025 Day 5: शारदीय नवरात्रि के पांचवें दिन होगी स्कंदमाता की पूजा, जानें कैसे करें पूजन, प्रिय भोग, शुभ रंग

Shardiya Navratri 2025 Day 5: शारदीय नवरात्रि के पांचवें दिन मां दुर्गा के पंचम स्वरूप स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की जाती है. भक्त इस दिन देवी को केले का भोग लगाते हैं और पीले वस्त्र अर्पित करते हैं. मान्यता है कि मां स्कंदमाता की उपासना से कष्ट दूर होते हैं और कार्यों में सफलता मिलती है.

Shardiya Navratri 2025 Day 5: नवरात्रि के पांचवें दिन आदिशक्ति मां दुर्गा के पंचम स्वरूप मां स्कंदमाता की आराधना की जाती है. शास्त्रों में वर्णित है कि मां स्कंदमाता अपने भक्तों पर पुत्रवत स्नेह बरसाती हैं. उनकी उपासना से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, जीवन में सफलता और मनोकामना की पूर्ति होती है. विधि-विधान से पूजा करने पर साधक को मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग भी सुलभ हो जाता है. चूंकि वे भगवान कार्तिकेय (स्कंद) की माता हैं, इसलिए इन्हें स्कंदमाता कहा जाता है.

मां स्कंदमाता का स्वरूप

मां स्कंदमाता गोद में बाल स्कंद को धारण किए रहती हैं. वे सिंह पर विराजमान होती हैं और उनकी चार भुजाएं हैं.

माता कूष्मांडा की पूजा का महत्व

  • सामान्यत: माता कूष्मांडा की पूजा नवरात्रि के चौथे दिन की जाती है, किंतु इस बार तृतीया तिथि दो दिन होने के कारण पांचवें दिन भी मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की जा रही है.
  • माना जाता है कि मां कूष्मांडा की उपासना से जीवन में ऊर्जा, सृजन शक्ति और आयु का विस्तार होता है.
  • उनकी कृपा से रोग और कष्ट दूर हो जाते हैं तथा हर कार्य सिद्ध होता है.
  • देवी पुराण और दुर्गा सप्तशती में उल्लेख है कि जब सम्पूर्ण ब्रह्मांड अंधकारमय था, तब मां कूष्मांडा की मंद मुस्कान से सृष्टि की उत्पत्ति हुई. इसलिए वे सृष्टि की जननी और आदि स्वरूपिणी कहलाती हैं.

    पूजा के शुभ मुहूर्त (27 सितंबर 2025)

    • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:36 से 5:24 तक
    • प्रात:कालीन संध्या: सुबह 5:00 से 6:12 तक
    • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:48 से 12:36 तक
    • संध्या पूजा मुहूर्त: शाम 6:30 से 7:42 तक
    • इन मुहूर्तों में पूजा करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है.

    मां स्कंदमाता का भोग

    नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता को उनका प्रिय केला भोग स्वरूप चढ़ाना चाहिए. इससे मां शीघ्र प्रसन्न होकर कृपा करती हैं.

    शुभ रंग (Navratri Day 5 Lucky Color)

    इस दिन मां स्कंदमाता की पूजा में पीला रंग अत्यंत शुभ माना गया है. भक्तों को देवी को पीले वस्त्र, चुनरी और आसन अर्पित करना चाहिए.

    प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

    लेखक के बारे में

    Author: Shaurya Punj

    शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

    संबंधित खबरें >

    यह भी पढ़ें >