Shani Pradosh Vrat 2024: साल का अंतिम शनि प्रदोष व्रत कल, जानें इसका प्रभाव

Shani Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत हर महीने की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. वर्ष 2024 का अंतिम प्रदोष व्रत शनि प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाएगा. यह व्रत पौष मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को आयोजित किया जाएगा. आइए, प्रदोष पूजा की विधि, उपाय और शुभ मुहूर्त के विषय में जानकारी प्राप्त करें.

Shani Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत यह स्त्री का व्रत है, प्रदोष व्रत का तात्पर्य यह होता है, रात का शुभारम्भ. इस दिन प्रदोष काल में पूजन किया जाता है. इस समय पूजन करने से सभी दोष दूर होते है. प्रत्येक महीने में दो बार प्रदोष का व्रत किया जाता है. शुक्लपक्ष तथा कृष्णपक्ष को इस दिन भगवान शिव का पूजन विशेषतौर पर किया जाता है. प्रदोष का व्रत संतान सुख तथा संतान को हो रही परेशानी को दूर करने के लिए किया जाता है.

शनि प्रदोष व्रत है शनिदेव का पूजा तथा आराधना का दिन

प्रदोष व्रत का मुख्य देवता आशुतोष भगवान शंकर को माना जाता है. प्रदोष व्रत वार के अनुसार इसका प्रभाव और बढ़ जाता है. अगर प्रदोष शनिवार को पड़ रहा है तब शनि प्रदोष कहते है. शनिवार के दिन शनिदेव का पूजा तथा आराधना करने का दिन होता है. कृष्णपक्ष का शनि प्रदोष विशेषकर पुण्यदाय होता है.

Shani Nakshatra Gochar 2024: आज शनि अपना नक्षत्र परिवर्तन करेंगे, खुलेगा इन राशि के भाग्य

कल है शनि प्रदोष व्रत

28 दिसंबर 2024 दिन शनिवार को शनि प्रदोष मनाया जायेगा.

धर्म की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रदोष व्रत के नियम

प्रदोष व्रत त्रयोदशी तिथि प्रदोष काल के समय व्याप्त होती है उसी दिन प्रदोष व्रत किया जाता है प्रदोष काल सूर्यास्त से 1:30 मिनट तक रहता है प्रदोष काल में भगवन शिव का पूजन करने से भगवान आशुतोष प्रसन्न होते है जिसे आपके मनोरथ पूर्ण होता है.सूर्यास्त का समय स्थानीय पंचांग के अनुसार करे तो ज्यादा प्रभावी माना जाता है.

शनि प्रदोष का महत्व

कथा के अनुसार शनि प्रदोष को भगवन आशुतोष का पूजन विधि -विधान से करने से संतान की प्राप्ति होता है,अगर संतान का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है शनि प्रदोष के दिन शिव का पूजा तथा अभिषेक करने से संतान जल्द स्वस्थ्य होता है.

आपका आर्थिक स्थति में सुधार नहीं हो रहा है, व्यापार ठीक नहीं चल रहा है. शनि प्रदोष के दिन भगवन शंकर का पूजन करे तथा काला तील का दान करे आपके व्यापार में उन्नति होगी.

शनि के ढैया या साढ़ेसाती से परेशान है इस दिन करे यह उपाय

शनि प्रदोष के दिन शनिदेव के पूजन करने से विशेष लाभ मिलता है. इस दिन शनि देव के साथ भगवान शंकर का पूजा तथा अर्चन करने से शनिदेव प्रसन्न होते है तथा शनि की साढ़ेसाती तथा ढैया से राहत मिलता है तथा आपके सभी मनोकामना पूर्ण करते है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >