Sawan 2024: सावन मास में होगा इन ग्रहों का गोचर, जानें किन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

Sawan 2024: सावन माह की शुरुआत हो चुकी है. इस माह में कई ग्रह गोचर होने वाले हैं. आइए जानें

Sawan 2024: 22 जुलाई से शुरू होकर 19 अगस्त तक चलने वाला सावन का महीना भगवान शिव की आराधना और आध्यात्मिकता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. सावन मास हरियाली का प्रतिक है ऐसे तो भगवान शिव का पूजन इस माह में विषेश रूप से किया जाता है इस महीने में ग्रहों का स्थिती अनुकुल होना बहुत ही उत्तम रहता है इससे वयोक्ति के जीवन में स्थिरता बनी रहती है आइए जानते है ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से इस पवित्र महीने में ग्रहों की स्थिति भी कुछ खास होने वाली है.

31 जुलाई को शुक्र ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करेगा और 25 अगस्त तक वहीं रहेगा. वहीं सूर्य देव 16 अगस्त को सिंह राशि में गोचर करेंगे और 16 सितंबर तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे. इस दौरान शुक्र और सूर्य की युति भी बनेगी, जो शुक्रादित्य योग का निर्माण होगा ज्योतिषशास्त्र में शुक्र को धन, वैभव तथा सुख संपति का कारक मना जाता है. कुंडली में शुक्र मजबूत हो तो वयोक्ति को खुशी और आनंद प्राप्त करने में उच्च सफलता के साथ जीवन में सभी तरह के सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं.

यहाँ पढ़े : शिव जी की आरती

Vastu Tips for Home: घर की इन जगहों में डस्टबिन रखने से करें परहेज, नहीं तो होगा वास्तु दोष

वहीं दूसरी तरफ अगर शुक्र राहु-केतु और मंगल जैसे ग्रहों के साथ खराब संबंध बनाता है तो जातकों को तमाम रूकावटों और बाधाओं का सामना करना पड़ता है वैसे ही सूर्य को ज्योतिष में ग्रहों का मंत्री कहा जाता है सूर्य अगर अनुकुल स्थिती में हो वयोक्ति को सरकारी कार्य में सफलता देते है, राजनीतिक क्षेत्र मजबूत बनाता है, स्वास्थ अनुकुल रहता है इस माह कुछ राशियों के लिए शुभ फलदायी साबित होगी.

ज्योतिषीय विश्लेषण के अनुसार, मेष, तुला और कन्या राशि के जातकों को इन ग्रहों के गोचर से विशेष लाभ मिलने की संभावना है.

राशियों पर पड़ने वाला प्रभाव

मेष राशि: मेष राशि के जातकों के करियर में उन्नति और नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. भूमि भवन का लाभ हो सकता है. व्योपार में उन्नति होगा जिसे आर्थिक स्थिति में सुधार होने के भी आसार हैं. पारिवारिक जीवन में सौहार्द्र और स्वास्थ्य अच्छा रहने की उम्मीद है.

तुला राशि: व्यापार में वृद्धि और मुनाफा होने की संभावना है. नौकरी में पदोन्नति या नए अवसर मिल सकते हैं. शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के साथ ही पारिवारिक जीवन में खुशियां आ सकती हैं. प्रेम संबन्ध मजबूत बनेगा.

कन्या राशि: स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है और रोगों से मुक्ति मिलने की संभावना है. ऋण से मुक्ति का योग बन सकता है. मानसिक शांति प्राप्त होगी और आध्यात्मिकता में रुचि बढ़ सकती है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >