Saphala Ekadashi 2024: साल की आखिरी एकादशी 25 या 26 दिसंबर को, जानें सही तारीख और समय

Saphala Ekadashi 2024: सफला एकादशी के दिन लंबे समय से रुके हुए कार्यों को संपन्न करने पर अवश्य सफलता प्राप्त होती है. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, सफला एकादशी का अर्थ ही सफलता है. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से साधक को सभी क्षेत्रों में सफलता मिलती है. आइए जानें इस साल सफला एकादशी किस दिन रखा जाएगा.

Saphala Ekadashi 2024: सफला एकादशी का व्रत हर साल पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है. लेकिन इस बार इसे 25 दिसंबर या 26 दिसंबर को मनाया जाए. यह सवाल कई भक्तों के मन में है. इस व्रत का महत्व बहुत अधिक है, क्योंकि इसे रखने से जीवन में समृद्धि और सफलता मिलती है. अगर आप भी इस व्रत के सही दिन और समय को लेकर उलझन में हैं, तो यहां जानें इसकी सही तारीख और पूजा के मुहूर्त.

सफला एकादशी का महत्व और तारीख

सफला एकादशी हिन्दू धर्म में एक खास दिन माना जाता है, जो पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है. इस दिन भगवान श्री विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है. मान्यता है कि इस उपवासी व्रत को रखने से समृद्धि, शुभता और इच्छाएं पूरी होती हैं. इस वर्ष सफला एकादशी का व्रत 25 दिसंबर 2024 को रात 10:29 बजे से शुरू होगा और 27 दिसंबर 2024 को सुबह 12:43 बजे समाप्त होगा. इसलिए, व्रति 27 दिसंबर को पारण (व्रत खोलना) करेंगे.

Mulank 1 Prediction 2025: नए साल में मूलांक 01 को मिलेगी पद प्रतिष्ठा, धन का होगा लाभ

सफला एकादशी पूजा मुहूर्त 2024

शुभ मुहूर्त: सुबह 7:11 बजे से 8:29 बजे तक
लाभ मुहूर्त: दोपहर 12:21 बजे से 1:39 बजे तक
अमृत मुहूर्त: 1:39 बजे से 2:56 बजे तक
शुभ मुहूर्त: शाम 4:13 बजे से 5:31 बजे तक
अमृत मुहूर्त: 5:31 बजे से 7:13 बजे तक

Ekadashi 2024: क्या है एकादशी व्रत की महिमा, जानें इस दिन का नियम, कथा और महत्व

सफला एकादशी का महत्व

सफला एकादशी का व्रत विशेष रूप से हिन्दू धर्म में महत्वपूर्ण माना जाता है.यह व्रत न केवल व्यक्तिगत सफलता की प्राप्ति के लिए है, बल्कि जीवन के मार्ग में आ रही रुकावटों को दूर करने का भी एक उपाय है. इस दिन भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा करने वाले भक्तों को श्री विष्णु के दिव्य धाम वैकुण्ठ की प्राप्ति होती है, जो मोक्ष का द्वार माना जाता है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >