आज रवि प्रदोष व्रत पर करें शिवजी के इन मंत्रों का पाठ, जानें अर्थ

Ravi Pradosh Vrat 2026: कल यानी 1 मार्च 2026 को रखा जाएगा प्रदोष व्रत. त्रयोदशी तिथि में प्रदोष काल के दौरान शिव पूजा और मंत्र जाप करने से विशेष पुण्य, शांति और मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद मिलता है.

Pradosh Vrat Mantra: हर माह की त्रयोदशी तिथि भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित होती है. इस दिन शिव भक्त प्रदोष व्रत रखते हैं और संध्या समय यानी प्रदोष काल में विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं. माना जाता है कि इस दिन सच्चे मन से की गई पूजा और मंत्र जाप से विशेष फल मिलता है.

मार्च 2026 का पहला प्रदोष व्रत आज 1 मार्च को रखा जा रहा है. इस दिन शिव आराधना और मंत्र जाप करना अत्यंत शुभ माना गया है.

प्रदोष व्रत की तिथि और समय

हिंदू पंचांग के अनुसार त्रयोदशी तिथि 28 फरवरी को सुबह 8 बजकर 43 मिनट से शुरू हो चुकी है और 1 मार्च को शाम 6 बजकर 21 मिनट तक रहेगी. प्रदोष व्रत हमेशा त्रयोदशी तिथि में आने वाले प्रदोष काल में किया जाता है. 1 मार्च की शाम को त्रयोदशी तिथि मौजूद रहेगी, इसलिए व्रत 1 मार्च को रखा जा रहा है. प्रदोष काल सूर्यास्त के बाद का वह समय होता है जब दिन और रात का मिलन होता है. इस संधिकाल में भगवान शिव की पूजा करना अत्यंत फलदायी माना जाता है.

प्रदोष व्रत में जपने वाले प्रमुख मंत्र

प्रदोष व्रत के दिन शिव मंत्रों का जाप बहुत लाभकारी होता है. कुछ प्रमुख मंत्र इस प्रकार हैं—

ॐ नमः शिवाय

अर्थ: भगवान शिव को मेरा नमस्कार.

ॐ उमामहेश्वराभ्यां नमः

अर्थ: माता पार्वती और भगवान शिव को प्रणाम.

ॐ नमो भगवते रुद्राय

अर्थ: भगवान रुद्र को मेरा नमन.

महामृत्युंजय मंत्र

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्.
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥

अर्थ: हम त्रिनेत्रधारी शिव की पूजा करते हैं. वे हमें मृत्यु के भय से मुक्त करें और अमरता प्रदान करें.

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥

अर्थ: हम महादेव का ध्यान करते हैं, वे हमें ज्ञान और सही मार्ग की प्रेरणा दें.

ॐ हौं जूं सः

यह शिव का बीज मंत्र है, जो उनकी दिव्य शक्ति को दर्शाता है.

ॐ नमः शम्भवाय च मयोभवाय च…

अर्थ: सुख और कल्याण देने वाले शिव को प्रणाम.

ॐ ह्रीं अर्धनारीश्वराय नमः

अर्थ: शिव और शक्ति के संयुक्त स्वरूप को नमस्कार.

ये भी पढ़ें: रवि प्रदोष पर विशेष संयोग, मेष से मीन तक करें ये असरदार उपाय

पूजा का महत्व

प्रदोष व्रत के दिन उपवास, शिवलिंग पर जलाभिषेक, बेलपत्र अर्पण और मंत्र जाप करना विशेष फलदायी माना जाता है. जो भक्त सच्ची श्रद्धा से यह व्रत रखते हैं, उन्हें सुख, शांति और मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद मिलता है. 1 मार्च की संध्या को शिव पूजा अवश्य करें और प्रदोष काल का लाभ उठाएं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >