Raksha Bandhan 2026 Purnima Tithi: पूर्णिमा कब शुरू और खत्म होगी? जानें सही समय

Raksha Bandhan 2026 Purnima Tithi: पंचांग के अनुसार, श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त 2026 से शुरू हो जाएगी. जबकि, इस तिथि की समाप्ति अगले दिन यानी 28 अगस्त को होगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि पूर्णिमा तिथि कब से कब तक रहेगी.

Raksha Bandhan 2026 Purnima Tithi: वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, रक्षाबंधन हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है. पौराणिक मान्यता है कि इस पूर्णिमा तिथि में राखी बांधना या बंधवाना शुभ होता है.

रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने के लिए पूर्णिमा तिथि के अलावा भद्रा काल का खास ख्याल भी रखा जाता है. धर्म-शास्त्र के अनुसार, भद्रा काल में राखी बांधना शुभ नहीं है. ऐसे में रक्षाबंधन को लेकर हर किसी के लिए यह जानना जरूरी हो जाता है कि पूर्णिमा तिथि कब से शुरू होगी और कब खत्म होगी.

पूर्णिमा तिथि कब से कब तक है?

मिथिला पंचांग के अनुसार, श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि गुरुवार 27 अगस्त 2026 को सुबह 8 बजकर 39 मिनट से शुरू होगी. जबकि, पूर्णिमा तिथि की समाप्ति शुक्रवार 28 अगस्त को सुबह 9 बजकर 27 मिनट पर होगी.

हालांकि, स्थानीय समय के अनुसार, कुछ मिनट का अंतर हो सकता है. काशी विश्वविद्यालय पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त को सुबह 9 बजकर 10 मिनट से 28 अगस्त को सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगी.

ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन से पहले मिलेंगे सूर्य-बुध, 5 राशि के लोगों को भारी नुकसान!

श्रावण पूर्णिमा के दिन क्या करें

श्रावण पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के अलावा भगवान शिव की पूजा-अर्चना करें. उन्हें इस दिन जल, गंगाजल, फूल, बेलपत्र, आक-धतूर, भांग इत्यादि अर्पित करें.

पूर्णिमा के दिन दान का है खास महत्व

पौराणिक मान्यता और धर्म-शास्त्रों के अनुसार, सावन पूर्णिमा के दिन दान करने से पाप कर्म नष्ट होते हैं. इस दिन सफेद वस्तुओं का दान करने से चंद्र देव की कृपा प्राप्त होती है. साथ ही चंद्र ग्रह से जुड़े दोष दूर होते हैं. इसके परिणामस्वरूप मानसिक स्थिति अच्छी रहती है. पं. मणिभूषण झा ने बाताया कि पूर्णिमा से दिन सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त के बीच किसी समय दान किया जा सकता है.

बिहार और झारखंड के लिए रक्षाबंधन का मुहूर्त क्या है?

ज्योतिषाचार्य रतन कुमार मिश्र के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन यानी शुक्रवार 28 अगस्त को राखी बांधने के लिए सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 5:26 से 9:27 बजे तक है. इस साल रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने के लिए 4 घंटे 1 मिनट का समय मिलेगा.

ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन के दिन झारखंड-बिहार में क्या है राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त? ज्योतिषाचार्य से जानें

क्या पूर्णिमा के दिन है भद्रा का साया?

पंचांग के अनुसार, श्रावण पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन के दिन भद्रा का साया नहीं है. गुरुवार, 27 अगस्त को सुबह 9 बजकर 8 मिनट से रात 9 बजकर 32 मिनट तक भद्रा है. सावन पूर्णिमा के दिन भद्रा नहीं है, इसलिए राखी बांधने के लिए इस पर विचार नहीं करना चाहिए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपेश कुमार ठाकुर

दिपेश कुमार ठाकुर प्रभात खबर डिजिटल में धर्म और राशिफल सेक्शन लीड के तौर पर बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे अनुभव के दौरान उन्होंने धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और न्यूमेरोलॉजी से जुड़े विषयों पर व्यापक लेखन किया है. उन्होंने Zee News, News24, Bharat Express, NDTV, Jansatta और Hari Bhoomi जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है. धर्म और ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल, तथ्यपरक और पाठकों की रुचि के अनुरूप प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. उन्होंने संस्कृत साहित्य से स्नातक के साथ जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >