Premanand Ji Maharaj: शादी और पार्टियों के खाने को लेकर प्रेमानंद महाराज ने कही ये बात, जूठा खाने से तो…

Premanand Ji Maharaj: शादियों और पार्टियों में आज के समय में कतार में लगकर स्वयं प्लेट में परोसकर खाना खाने का चलन बढ़ गया है. आइए जानते हैं नए जमाने के साथ आई इस परंपरा पर प्रेमानंद जी महाराज का क्या कहना है.

Premanand Ji Maharaj: आज के समय में शादियों या पार्टियों में ज्यादातर जगहों पर आप देखेंगे कि भोजन के लिए कतार में अलग-अलग व्यंजन रखे जाते हैं. मेहमान खुद अपनी प्लेट उठाते हैं और स्वयं खाना परोसकर खाते हैं. जब खाना खत्म हो जाता है, तो वे दोबारा उसी तरह जाकर खाना ले लेते हैं. यह भारत की प्राचीन मेहमाननवाजी की परंपरा से बिल्कुल अलग है.पहले के समय में जब कोई अनुष्ठान, पार्टी या शादी होती थी, तो मेहमानों के हाथ धुलवाकर उन्हें स्वच्छ स्थान पर बैठाया जाता था. इसके बाद उन्हें आदरपूर्वक खाना परोसा जाता था. धीरे-धीरे यह परंपरा अब कम होती जा रही है. प्रेमानंद जी महाराज ने इसी विषय पर अपने विचार प्रकट किए हैं.

स्वयं भोजन परोसने की परंपरा

प्रेमानंद जी महाराज का कहना है कि आज के समय में स्वयं खाना परोसकर खाने की जो परंपरा चलन में आई है, वह गलत है. उनके अनुसार शादियों और पार्टियों में लोग शराब और मांस का सेवन करते हैं और फिर बार-बार जूठे हाथों से खाने के व्यंजनों को छूते हैं, जिससे पूरा भोजन जूठा हो जाता है. इससे भोजन की पवित्रता समाप्त हो जाती है. उन्होंने इसे कलियुग का प्रभाव बताया है.

पत्तल में भोजन 

प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार भारत की प्राचीन परंपरा, जिसमें मेहमानों के हाथ-पैर धुलवाकर उन्हें आदरपूर्वक बैठाया जाता था और पत्तल में भोजन कराया जाता था, वह सबसे उत्तम थी. पत्तल का उपयोग केवल एक बार किया जाता था, जिससे स्वच्छता बनी रहती थी और सेहत के लिए भी यह लाभकारी था.

उन्होंने बताया कि मेहमानों को तिलक लगाकर भोजन परोसा जाता था, जिससे घर में पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता था. ऐसी परंपराएं न केवल संस्कृति को दर्शाती थीं, बल्कि आपसी सम्मान और शुद्धता का भी प्रतीक थीं.

यह भी पढ़ें: Premanand Ji Maharaj: क्या सच में पर्व के दिन परिवार में मृत्यु होने पर त्योहार नहीं मनाना चाहिए? जानें प्रेमानंद जी महाराज का जवाब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >