Chandra Grahan 2026 Date: वर्ष 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगने जा रहा है, जो एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. इस खगोलीय घटना के दौरान चंद्रमा पृथ्वी की ओट में पूरी तरह छिप जाएगा, जिससे सूर्य की रोशनी धरती के वातावरण से टकराकर जब चांद पर पड़ेगी, तो वह चमकदार लाल रंग का दिखाई देने लगेगा. यह अद्भुत नजारा देश के अलग अलग शहरों में भिन्न भिन्न समय पर दिखेगा, जिसमें चांद अपनी पूरी खूबसूरती और लालिमा के साथ आसमान में दिखाई देगा. आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से इस ग्रहण से जुड़ी सबकुछ
ग्रहण चक्र 5 घंटे 39 मिनट का रहेगा
3 मार्च 2026 को लगने वाला चन्द्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा. यह भारतीय समय के अनुसार, दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से दिखना शुरू होगा. यह लगभग 5 घंटे 39 मिनट तक का ग्रहण चक्र रहेगा, जिसमें आंशिक और पूर्ण दोनों चरण शामिल हैं. चंद्रमा निकलते ही ग्रहण का कुछ हिस्सा लगभग 6 बजकर 26 मिनट से 6 बजकर 46 मिनट के बीच दिखाई देगा.
इन महानगरों में ग्रहण दिखने का समय
- प्रयागराज में चंद्रग्रहण शाम 06:08 से शाम 06:46 बजे तक दिखेगा. ग्रहण की कुल अवधि 38 मिनट तक रहेगा.
- कानपुर में चंद्रग्रहण शाम 06:14 से शाम 06:46 बजे तक दिखेगा. ग्रहण की कुल अवधि 32 मिनट तक रहेगा.
- वाराणसी में चंद्रग्रहण शाम 06:04 से शाम 06:46 बजे तक दिखेगा. ग्रहण की कुल अवधि 43 मिनट तक रहेगा.
- दिल्ली में चंद्रग्रहण शाम 06:26 से शाम 06:46 बजे तक दिखेगा. ग्रहण की कुल अवधि 20 मिनट तक रहेगा.
- पटना में चंद्रग्रहण शाम 05:55 से शाम 06:46 बजे तक दिखेगा. ग्रहण की कुल अवधि 51 मिनट तक रहेगा.
- रांची में चंद्रग्रहण शाम 05:55 से शाम 06:46 बजे तक दिखेगा. ग्रहण की कुल अवधि 51 मिनट तक रहेगा.
- कोलकाता में चंद्रग्रहण शाम 05:43 से शाम 06:46 बजे तक दिखेगा. ग्रहण की कुल अवधि 01 घंटा 03 मिनट तक रहेगा.
- भुवनेश्वर में चंद्रग्रहण शाम 05:54 से शाम 06:46 बजे तक दिखेगा. ग्रहण की कुल अवधि 52 मिनट तक रहेगा.
- गुवाहाटी में चंद्रग्रहण शाम 05:27 से शाम 06:46 बजे तक दिखेगा. ग्रहण की कुल अवधि 01 घंटा 19 मिनट तक रहेगा.
- चेन्नई में चंद्रग्रहण शाम 06:21 से शाम 06:46 बजे तक दिखेगा. ग्रहण की कुल अवधि 26 मिनट तक रहेगा.
- बेंगलुरु में चंद्रग्रहण शाम 06:32 से शाम 06:46 बजे तक दिखेगा. ग्रहण की कुल अवधि 14 मिनट तक रहेगा.
- हैदराबाद में चंद्रग्रहण शाम 06:26 से शाम 06:46 बजे तक दिखेगा. ग्रहण की कुल अवधि 20 मिनट तक रहेगा.
सूतक काल का समय
- चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले लग जाता है.
- सूतक काल 3 मार्च 2026 दिन मंगलवार की सुबह 06 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा.
- सूतक काल 3 मार्च 2026 दिन मंगलवार की शाम 06 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगा
नोट: सूतक काल में पूजा-पाठ, मूर्ति स्पर्श और भोजन बनाने या खाने से परहेज करना चाहिए. गर्भवती महिलाओं को इस दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.
भारत में पूर्ण चन्द्र ग्रहण दिखायी देगा
भारत में चन्द्र ग्रहण की दृश्यता क्षेत्र के अनुसार भिन्न-भिन्न होगी. पूर्वी एवं उत्तर-पूर्वी भारत के कुछ भागों से पूर्ण चन्द्र ग्रहण दिखायी देगा. भारत के अधिकांश भागों से आंशिक चन्द्र ग्रहण दिखायी देगा, जबकि पश्चिमी भारत में प्रच्छाया चन्द्र ग्रहण दिखायी देगा, जहां चन्द्रमा का उदय पूर्ण ग्रहण की समाप्ति के बाद होगा.
अलग अलग समय पर दिखेगा चंद्र ग्रहण
नई दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, , भुवनेश्वर, पटना, गुवाहाटी, इम्फाल, शिलांग, कोहिमा तथा ईटानगर भारत के कुछ प्रमुख नगर हैं, जहां चन्द्र ग्रहण विभिन्न अवस्थाओं में दिखायी देगा.
इन देशों में खग्रास चन्द्र ग्रहण दिखाई देगा
यह खग्रास चन्द्र ग्रहण पूर्वी एशिया, दक्षिण-पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशान्त महासागर, उत्तर अमेरिका के अधिकांश भागों तथा दक्षिण अमेरिका के कुछ उत्तरी क्षेत्रों से दिखायी देगा. इन क्षेत्रों में चन्द्रमा पृथ्वी की प्रच्छाया में पूर्ण रूप से स्थित दिखायी देगा.
इन जगहों पर दिखेगा आंशिक चन्द्र ग्रहण
यह आंशिक चन्द्र ग्रहण यूरोप, पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, अटलान्टिक महासागर, हिन्द महासागर तथा ध्रुवीय क्षेत्रों के कुछ भागों से भी दिखायी देगा. यह चन्द्र ग्रहण मध्य अफ्रीका के कुछ क्षेत्रों तथा समीपवर्ती भागों से दिखायी नहीं देगा, क्योंकि ग्रहण के समय वहाँ चन्द्रमा क्षितिज के नीचे स्थित रहेगा.
इन देशों में भी पूर्ण चन्द्र ग्रहण दिखायी देगा
लीमा, न्यूयॉर्क, टोरंटो, सिडनी, मेलबर्न, लॉस एंजेल्स, सीएटल, वॉशिंगटन डीसी, सैन फ्रांसिस्को, टोक्यो तथा बीजिंग विश्व के कुछ प्रमुख नगर हैं, जहां पूर्ण चन्द्र ग्रहण दिखायी देगा.
चंद्र ग्रहण का आपके जीवन पर प्रभाव
यह चंद्र ग्रहण सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में लग रहा है, जिसके कारण इसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग होगा.
मानसिक और भावनात्मक प्रभाव
चंद्रमा मन का कारक है, इसलिए इस दौरान मानसिक तनाव, घबराहट या अज्ञात भय महसूस हो सकता है. पुराने रिश्तों की यादें या अनसुलझे विवाद दोबारा उभर सकते हैं.
सिंह राशि पर विशेष असर
03 मार्च 2026 दिन मंगलवार को लगने वाला ग्रहण सिंह राशि में लगेगा, इसलिए सिंह राशि वालों को अपने स्वास्थ्य और स्वभाव (क्रोध) पर नियंत्रण रखना होगा.
चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव
साल का पहला चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव वृषभ, मिथुन और धनु राशि पर पड़ेगा. इन राशि वालों के लिए यह ग्रहण करियर में नए अवसर और धन लाभ के संकेत दे रहा है.
चंद्र ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी
चंद्र ग्रहण के दौरान मेष, कर्क और कुंभ राशि वालों को विशेष सावधानी बरतनी होगी. इन राशियों को निवेश और रिश्तों के मामले में धैर्य रखने की जरूरत है. क्योंकि यह चंद्र ग्रहण मेष रशि वालों के पंचम भाव (संतान और बुद्धि) में लग रहा है. वहीं कर्क राशि का स्वामी स्वयं चंद्रमा है, और चंद्रमा आपके दूसरे भाव में मौजूद रहेंगे. यह ग्रहण आपके दूसरे भाव (धन और वाणी) पर असर डालेगा. यह ग्रहण आपके सातवें भाव (साझेदारी और वैवाहिक जीवन) पर सीधा प्रभाव डालेगा. जीवनसाथी के साथ या बिजनेस में कोई बड़ी अनबन हो सकती है.
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read: ज्योतिष अलर्ट: मार्च में इन 6 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन्हें झेलनी पड़ेंगी चुनौतियां
