Pitru Paksha 2025: भारत के किन-किन धार्मिक स्थलों पर पितृ पक्ष के दौरान किया जाता है पिंडदान?

Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष के दौरान लोग पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान, श्राद्ध और तर्पण करते हैं. इस दौरान कई लोग पिंडदान के लिए प्रसिद्ध धार्मिक स्थानों पर जाते हैं. इस लेख में कुछ प्रमुख धार्मिक स्थानों के बारे में बताया गया है, जहां हर वर्ष लाखों लोग पिंडदान के लिए पहुंचते हैं.

Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष का सनातन धर्म में खास महत्व है. इस दौरान मरे हुए पूर्वजों को याद किया जाता है. मान्यता है कि इस समय किए गए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद घर पर बना रहता है. भारत में कुछ खास धार्मिक स्थल पिंडदान के लिए प्रसिद्ध हैं, जहां हर साल लाखों लोग जाते हैं और श्राद्ध एवं पिंडदान करते हैं. आइए जानते हैं पिंडदान के लिए प्रसिद्ध कुछ प्रमुख स्थलों के बारे में.

पितृ पक्ष में पिंडदान के प्रमुख धार्मिक स्थल

गया (बिहार) – पिंडदान के लिए प्रसिद्ध स्थानों में सबसे पहले गया का नाम आता है. पितृ पक्ष के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग गया आते हैं. यहां विष्णुपद मंदिर और फल्गु नदी तट पर पिंडदान किया जाता है. फल्गु नदी को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है. मान्यता है कि इस स्थल पर पिंडदान करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है.

द्वारका (गुजरात) – पिंडदान के लिए प्रमुख धार्मिक स्थानों में गुजरात के द्वारका का नाम भी शामिल है. यहां गोमती नदी के किनारे लोग अपने मरे हुए पूर्वजों के लिए श्राद्ध, पिंडदान और तर्पण करते हैं.

वाराणसी (उत्तर प्रदेश) – वाराणसी या काशी को मोक्ष की नगरी कहा जाता है. यहां हर साल लाखों लोग पिंडदान और श्राद्ध कार्य करते हैं. कहा जाता है कि गंगा घाट पर पिंडदान और श्राद्ध करने से पितरों की आत्मा तृप्त होती है.

उज्जैन (मध्य प्रदेश) –
मध्य प्रदेश का उज्जैन भी पितृ पक्ष के दौरान पिंडदान करने के लिए विख्यात है. यहां खास तौर पर लोग शिप्रा नदी तट पर पिंडदान करने आते हैं. पिंडदान करने से पितर प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद प्रदान करते हैं.

यह भी पढ़े: Jitiya ka Dhaga: संतान की रक्षा के लिए क्यों बांधा जाता है जितिया धागा, जानें धार्मिक आस्था से जुड़ा इसका महत्त्व

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >