Pausha Putrada Ekadashi 2025: इसलिए रखा जाता है पौष पुत्रदा एकादशी व्रत, जानें तिथि और पूजा समय

Pausha Putrada Ekadashi 2025: नए वर्ष की पहली एकादशी पौष मास की पुत्रदा एकादशी होगी. यह माना जाता है कि एकादशी व्रत करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है, साथ ही भगवान विष्णु की कृपा भी प्राप्त होती है.

Pausha Putrada Ekadashi 2025: पौष पुत्रदा एकादशी का पर्व भगवान विष्णु की पूजा से जुड़ा हुआ है, जो जीवन के सभी दुखों को दूर करने और धर्म के फल को प्राप्त करने का मार्ग प्रदान करता है. साल भर में कुल 24 एकादशी व्रत होते हैं और हर एकादशी का महत्व अपनी-अपनी तरह से होता है. 2025 में नया साल शुरू हो चुका है और इस साल की पहली एकादशी, पौष पुत्रदा एकादशी, 10 जनवरी को मनाई जाएगी.इस दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है, जिससे सुख, शांति, समृद्धि और भगवान विष्णु के आशीर्वाद की प्राप्ति होती है.

पौष पुत्रदा एकादशी 2025 की तिथि

2025 की पहली एकादशी पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी, 10 जनवरी को होगी. इस दिन व्रत रखने से व्यक्ति को सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती हैं.

पौष पुत्रदा एकादशी 2025 का समय

यह एकादशी 9 जनवरी 2025 को दोपहर 12:22 बजे से प्रारंभ होगी और 10 जनवरी 2025 को सुबह 10:19 बजे समाप्त होगी.

सूर्य मकर राशि में करने वाले हैं गोचर, इन राशियों को होगा फायदा

पूजा मुहूर्त

पौष पुत्रदा एकादशी पूजा का विशेष मुहूर्त 8:34 AM से 11:10 AM तक रहेगा.

पौष पुत्रदा एकादशी 2025 व्रत परण समय

इस व्रत को 11 जनवरी 2025 को सुबह 7:15 AM से 8:21 AM के बीच तोड़ा जाएगा.इस दिन द्वादशी तिथि 8:21 AM पर समाप्त हो जाएगी.

एकादशी व्रत कैसे रखें?

एकादशी के दिन पारंपरिक रूप से निर्जला व्रत रखा जाता है, यानी बिना पानी के व्रत करना होता है. हालांकि, यदि कोई निर्जला व्रत नहीं रख सकता, तो वह फलाहार भी कर सकता है. दूध के साथ फल खाना भी मान्य है.

पौष पुत्रदा एकादशी व्रत क्यों रखा जाता है?

पौष पुत्रदा एकादशी व्रत का संबंध विशेष रूप से संतान सुख और बच्चों के कल्याण से है. कहा जाता है कि इस दिन व्रत रखने से संतान सुख प्राप्त होता है और बच्चे स्वस्थ रहते हैं. साथ ही, यह व्रत व्यक्ति को पापों से मुक्ति दिलाता है और उच्च लोकों की प्राप्ति का मार्ग खोलता है.

कौन कर सकता है यह व्रत?

यह व्रत सभी लोगों के लिए शुभ होता है, खासकर उन लोगों के लिए जिनके संतान सुख में कोई समस्या हो. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत रखने से उनकी कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >