Paush Sankashti Chaturthi 2025: 7 या 8 दिसंबर 2025 पौष संकष्टी चतुर्थी कब? यहां से जानें सही डेट

Paush Sankashti Chaturthi 2025: पौष संकष्टी चतुर्थी 2025 की सही तारीख को लेकर कई लोग भ्रमित हैं कि व्रत 7 दिसंबर को रखा जाए या 8 दिसंबर को. पंचांग गणना के अनुसार चतुर्थी तिथि की शुरुआत और चंद्रोदय समय के आधार पर ही व्रत का निर्णय होता है. यहां जानें सही और शास्त्रसम्मत तिथि.

Paush Sankashti Chaturthi 2025: हिंदू धर्म में प्रत्येक व्रत और त्योहार का अपना अलग आध्यात्मिक महत्व होता है. इन्हीं में से एक है संकष्टी चतुर्थी, जिसे कष्टों से मुक्ति देने वाला व्रत माना जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार पौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को यह व्रत किया जाता है.

पौष संकष्टी चतुर्थी 2025: तिथि और चंद्रोदय समय

  • चतुर्थी तिथि की शुरुआत: 7 दिसंबर 2025, शाम 06:24 बजे
  • चतुर्थी तिथि का अंत: 8 दिसंबर 2025, शाम 04:03 बजे
  • व्रत की तिथि: 7 दिसंबर 2025, रविवार
  • चंद्रोदय समय: शाम 7:55 बजे
  • इस दिन चंद्रोदय के बाद गणेश जी की आरती और दर्शन करने का विशेष महत्व होता है.

कैसे करें संकष्टी चतुर्थी की पूजा?

  • सबसे पहले एक साफ चौकी पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें.
  • उन्हें वस्त्र पहनाएं और तिलक लगाएं.
  • गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं—यह उनकी प्रिय मानी जाती है.
  • घी का दीपक जलाएं और पुष्प माला अर्पित करें.
  • मोदक या बेसन के लड्डू का भोग लगाएं.
  • गणेश चालीसा और संकष्टी व्रत कथा का पाठ करें.
  • अंत में आरती करें और प्रार्थना के साथ व्रत पूर्ण करें.

क्यों मनाई जाती है संकष्टी चतुर्थी?

‘संकष्टी’ शब्द का अर्थ है संकटों का नाश करने वाली चतुर्थी. शास्त्रों में बताया गया है कि इस व्रत को करने से जीवन में आ रहे कष्ट दूर होते हैं. खासतौर पर माताएं अपने बच्चों की दीर्घायु, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के लिए यह व्रत करती हैं.

ये भी पढ़ें: पौष संकष्टी चतुर्थी कब है? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

संकष्टी चतुर्थी का महत्व

प्रत्येक माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को यह व्रत किया जाता है. गणेश जी बुद्धि, विवेक और सौभाग्य के देवता हैं. कहा जाता है कि इस व्रत को श्रद्धा से करने पर—

  • कष्ट दूर होते हैं
  • धन-विद्या की प्राप्ति होती है
  • मनोबल और निर्णय शक्ति बढ़ती है
  • मनचाही कामना पूर्ण होती है
  • धार्मिक मान्यताओं में संकष्टी चतुर्थी को जीवन की समस्याओं का समाधान देने वाला चमत्कारी व्रत माना गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >