आज पौष पूर्णिमा पर इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा

Paush Purnima 2025: इस वर्ष 13 जनवरी 2025 को हिंदू पंचांग के अनुसार पौष पूर्णिमा का आयोजन कई शुभ योगों के साथ किया जा रहा है. इस दिन प्रयागराज में महाकुंभ का आरंभ भी हो रहा है. पौष पूर्णिमा के अवसर पर स्नान और दान के कार्य को अत्यंत शुभ माना जाता है.

Paush Purnima 2025: सनातन धर्म में पूर्णिमा की तिथि का अत्यधिक महत्व है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करना और दान-पुण्य के कार्य करना विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। वर्ष 2025 में पहली पूर्णिमा पौष पूर्णिमा के रूप में मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 13 जनवरी 2025 को है। इस दिन स्नान और दान के साथ-साथ भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है.

पौष पूर्णिमा 2025 का स्नान-दान समय

पूर्णिमा के दिन स्नान-दान का कार्य किसी भी समय किया जा सकता है, किंतु ब्रह्म मुहूर्त को विशेष रूप से शुभ माना जाता है। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:27 बजे से 6:21 बजे तक रहेगा. इसके अतिरिक्त, अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:09 बजे से 12:51 बजे तक रहेगा.

महाकुम्भ 2025 की हुई शुरूआत, जानें पुण्य काल समय

आज मनाई जा रही है लोहड़ी, अपनों को भेजें शुभकामनाएं

पौष पूर्णिमा 2025 में रवि योग

13 जनवरी 2025 को पौष पूर्णिमा के अवसर पर रवि योग का निर्माण होगा। यह योग सुबह 07:15 ए एम से 10:38 ए एम तक रहेगा.

पौष पूर्णिमा 2025 की पूजा विधि

पौष पूर्णिमा के दिन प्रातःकाल जल्दी उठकर पवित्र नदी में स्नान करने का प्रयास करें. यदि यह संभव न हो, तो घर पर गंगाजल मिलाकर स्नान करें। इसके पश्चात सूर्य देव को जल अर्घ्य अर्पित करें. दान और पुण्य के कार्यों में भाग लें. आप पूर्णिमा का व्रत भी रख सकते हैं. एक छोटी चौकी पर पीले वस्त्र बिछाएं और सत्यनारायण भगवान तथा माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें। इसके बाद उन्हें फल, फूल, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें। अंत में पूर्णिमा व्रत कथा का पाठ करें. संध्या के समय चंद्रोदय के बाद चंद्र देव को जल अर्घ्य दें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >