हथेली में है गोल निशान, तो जानें मिलेगा शुभ या अशुभ फल

Palmistry: यदि आप हस्तरेखा शास्त्र के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी रखते हैं, तो हथेली पर बने गोल निशानों से आप कई महत्वपूर्ण बातें जान सकते हैं. इन निशानों की स्थिति, अर्थात् हथेली में मौजूद रेखाओं पर इनका स्थान, आपको जीवन में घटित होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाने में सहायता कर सकता है. आइए जानते हैं कि गोल निशान की कौन सी स्थिति शुभ या अशुभ संकेत देती है.

Palmistry: हर व्यक्ति अपने भविष्य के बारे में जानने की इच्छा रखता है. इसके लिए ज्योतिष को सबसे महत्वपूर्ण साधन माना जाता है, जो आपके भविष्य या अतीत का सटीक आकलन करने में सहायक होता है. आइए जानते हैं गोल निशान की कौन सी स्थिति देती है शुभ-अशुभ का संकेत…..

हाथ में ये निशान होता है शुभ

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति के सूर्य पर्वत पर गोलाकार निशान हो, तो इसे शुभ माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि यह निशान जातक को सरकारी क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है. इसके अतिरिक्त, जातक को पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है, और इसके साथ ही मान-सम्मान में वृद्धि की संभावना भी होती है.

भाग्य रेखा पर ऐसा निशान तो आपका धनवान बनना पक्का

हाथ में हो ऐसा निशान तो बचें लापरवाही से

वहीं, यदि किसी व्यक्ति के चंद्र पर्वत पर गोलाकार निशान हो, तो इसे अशुभ माना जाता है. चंद्र पर्वत हथेली के अंगूठे के विपरीत स्थित होता है. हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, इस प्रकार के निशान का होना यह दर्शाता है कि व्यक्ति को जल स्रोतों जैसे नदी, तालाब, समुद्र आदि के निकट लापरवाही से बचना चाहिए.

हृदय रेखा पर रहे ये चिन्ह

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति की हृदय रेखा पर वृत्त का चिन्ह पाया जाए, तो उस व्यक्ति को सावधान रहना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि यह चिन्ह दिल से जुड़ी समस्याओं का संकेत दे सकता है. इसके अतिरिक्त, इस व्यक्ति को प्रेम में धोखे का सामना भी करना पड़ सकता है. साथ ही, आंखों से संबंधित रोगों की संभावना भी बनी रहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >