Numerology: फ्लर्टिंग में माहिर होते है इन तारीखों को जन्में लड़के, बातों से कर देते हैं दीवाना

Numerology: लोगों से बात करना एक कला होती है. इस कला में माहिर लोग लोगों के दिलों को जल्दी जीत लेते हैं. अंकशास्त्र में ऐसे कुछ मूलांक वाले लोगों के बारे में बताया गया है, जो अपनी बातों से सबका मन मोह लेते हैं और दिलों को अपना बना लेते हैं.

Numerology: मूलांक किसी व्यक्ति की जन्म तिथि को जोड़कर निकाला गया एक अंक होता है. अंकशास्त्र में इन अंकों का विश्लेषण कर व्यक्ति के जीवन से जुड़े कई पहलुओं के बारे में बताया जाता है, जैसे व्यक्ति का भाग्य, स्वभाव, भविष्य समेत कई अन्य चीजें. अंकशास्त्र में कुछ ऐसे मूलांक वाले लोगों के बारे में बताया गया है, जो लोगों से बात करने में माहिर होते हैं, खासकर दूसरे लिंग के लोगों से. इनके इस स्वभाव के कारण कई बार लोग इन्हें फ्लर्टी नेचर का समझ लेते हैं.

मूलांक 3

महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोग काफी स्मार्ट होते हैं. इन्हें सोच-समझकर बातें करना पसंद होता है. ये लोग ध्यान रखते हैं कि उनकी बातों से किसी को तकलीफ न हो. इनकी यह आदत लोगों को इनकी ओर आकर्षित करती है.

मूलांक 6

किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है. इस मूलांक के लोगों को अपने लुक्स पर ध्यान देना पसंद होता है. इन्हें हमेशा साफ-सुथरा और अच्छा दिखना पसंद होता है. इन्हें नए और आकर्षक कपड़े पहनना अच्छा लगता है. इन्हें बातें करना बहुत पसंद होता है. ये अपनी बातों से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं. दूसरे लिंग के साथ ये आसानी से बात कर घुल-मिल जाते हैं. इनके इस अंदाज को लोग कई बार फ्लर्ट समझ लेते हैं.

मूलांक 7

जिन लोगों का जन्म 7, 16 और 25 तारीख को होता है, वे दिल के बहुत साफ होते हैं. इन्हें लोगों पर जल्दी विश्वास हो जाता है. इन्हें अपने दिल की बातें खुलकर बोलना पसंद होता है, जो लोगों को बहुत पसंद आता है. ये अपने रिश्तों को प्राथमिकता देते हैं और अंत तक अपने रिश्ते बनाए रखना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: Numerology: 1, 2, 3, 4 और 5 मूलांक वालों के लिए साल 2026 लेकर आएगा कई सरप्राइज, जानें क्या बड़े बदलाव लाएगा नया साल

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >