Numerology Alert: इन मूलांकों वालों को मिलती है देर से सफलता

Numerology Alert: अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति का मूलांक उसके जीवन की दिशा, संघर्ष और मानसिक स्थिति को दर्शाता है. कुछ मूलांक ऐसे होते हैं जिन पर शनि, राहु और केतु का प्रभाव रहता है, जिससे जीवन में देरी, उतार-चढ़ाव और अचानक बदलाव देखने को मिलते हैं.

Numerology Alert: अंक ज्योतिष में मूलांक व्यक्ति के स्वभाव, सोच और जीवन की दिशा को दर्शाता है. जन्म तिथि से निकाला गया मूलांक यह बताता है कि व्यक्ति को जीवन में किस तरह के अनुभवों, चुनौतियों और अवसरों का सामना करना पड़ेगा. कुछ मूलांक ऐसे माने जाते हैं, जिनका संबंध कठिन ग्रहों से होता है और ये जीवन में संघर्ष, मानसिक दबाव और अचानक बदलाव लेकर आते हैं.

मूलांक 8: शनि का प्रभाव और संघर्ष की राह

मूलांक 8 का संबंध शनि ग्रह से माना जाता है. इस मूलांक के जातकों को जीवन में मेहनत अधिक और परिणाम देर से मिलते हैं. इन्हें बार-बार रुकावटों, देरी और जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ता है. हालांकि शनि न्याय का ग्रह भी है, इसलिए यदि ये जातक ईमानदारी और धैर्य से काम करें तो अंततः सफलता जरूर मिलती है.

मूलांक 4: राहु का रहस्यमय खेल

मूलांक 4 राहु का अंक माना जाता है. यह अंक अचानक बदलाव, भ्रम और अस्थिरता का संकेत देता है. इस मूलांक के लोग अप्रत्याशित परिस्थितियों से गुजरते हैं और जीवन में उतार-चढ़ाव अधिक रहते हैं. राहु का प्रभाव इन्हें अलग सोच देता है, लेकिन जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान भी पहुंचा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: ससुराल में सौभाग्य लाती हैं इस मूलांक की लड़कियां

मूलांक 7: केतु का मानसिक असर

मूलांक 7 का संबंध केतु ग्रह से होता है. यह अंक आध्यात्मिकता, रहस्य और आत्मचिंतन का प्रतीक माना जाता है. ऐसे जातक भीतर से शांत लेकिन मानसिक द्वंद्व से ग्रस्त हो सकते हैं. ये लोग अकेले रहना पसंद करते हैं और जीवन के गहरे अर्थ को समझने की कोशिश करते हैं.

संतुलन ही है सफलता की कुंजी

अंक ज्योतिष के अनुसार ये मूलांक कठिन जरूर माने जाते हैं, लेकिन सही सोच, धैर्य और आत्मविश्वास से इन चुनौतियों को अवसर में बदला जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >