Numerology: इस मूलांक के लड़के होते हैं सबसे हैंडसम, बहुत जल्दी बदलते हैं अपने पार्टनर

Numerology: अंकशास्त्र में एक ऐसे मूलांक के लड़कों के बारे में बताया गया है, जो कि अपने आकर्षक व्यक्तित्व और शानदार बातचीत के लिए जाने जाते हैं. यह जल्दी रिश्ते बना भी लेते है और तोड़ भी देते है. आइए जानते है ये मूलाकं कौन-सा है?

Numerology: अंकशास्त्र में जन्मतिथि को बहुत अधिक महत्व दिया जाता है. किसी व्यक्ति का भाग्य, स्वभाव, व्यवहार और यहां तक कि उसकी सोच भी काफी हद तक उसकी जन्मतिथि पर निर्भर करती है. जन्मतिथि के अंकों को जोड़कर एक खास अंक निकाला जाता है, जिसे मूलांक कहा जाता है. यह मूलांक 1 से 9 के बीच होता है. हर मूलांक का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है, जो व्यक्ति के जीवन और भाग्य को प्रभावित करता है. आज हम एक ऐसे मूलांक के लड़कों के बारे में बात करेंगे, जो देखने में बेहद हैंडसम और आकर्षक होते हैं. इनका बात करने का तरीका भी काफी प्रभावशाली होता है, जिससे लोग जल्दी इनकी बातों में आ जाते हैं.

बेहद हैंडसम होते हैं इस मूलांक के लड़के

अंकशास्त्र के अनुसार, मूलांक 6 वाले लड़के, यानी जिनका जन्म महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ हो, वे बेहद हैंडसम माने जाते हैं.
मूलांक 6 के स्वामी शुक्र ग्रह हैं, जो सौंदर्य, धन, ऐश्वर्य और विलासिता के कारक माने जाते हैं. शुक्र के प्रभाव के कारण इस मूलांक के जातक बेहद आकर्षक और व्यक्तित्व से भरपूर होते हैं.

बात करने में माहिर

मूलांक 6 वाले लड़कों को दूसरों से बात करना बेहद पसंद होता है. ये जल्दी किसी के भी साथ घुल-मिल जाते हैं. लोग इनकी बातों से आसानी से प्रभावित हो जाते हैं. इनके इसी गुण के कारण लड़कियां भी इनकी ओर आकर्षित होती हैं.

जल्दी पार्टनर बदलते हैं

शुक्र ग्रह भोग-विलास का कारक माना जाता है, इसी कारण मूलांक 6 के जातकों में भोग-विलास की इच्छा अधिक होती है. ये लोग जल्दी किसी से सच्चा प्यार नहीं करते. अक्सर ये जल्दी किसी रिश्ते में आ जाते हैं और उतनी ही जल्दी उस रिश्ते को खत्म भी कर देते हैं. इन्हें अकेला रहना पसंद नहीं होता.

यह भी पढ़ें: Numerology: इस मूलांक पर मेहरबान होती हैं मां लक्ष्मी! पैसा, शोहरत और सुख-सुविधाएं खुद चलकर आती हैं इनके पास

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >