Numerology Horoscope Today: आज 12 दिसंबर का अंक ज्योतिष, क्या कहता है आपका लकी नंबर

Numerology Horoscope Today 12 December 2025: अंक ज्योतिष के अनुसार 12 दिसंबर का दिन कुछ लोगों के लिए भाग्यवर्धक तो कुछ के लिए चुनौतियों भरा साबित हो सकता है. सही निर्णय, संयम और सकारात्मक सोच आपके हालात बदल सकते हैं. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से अपने जन्मांक के अनुसार आज का पूरा अंक ज्योतिष और शुभ उपाय.

Numerology Horoscope Today 12 December 2025: आज शुक्रवार 12 दिसंबर 2025 का दिन अंक ज्योतिष के अनुसार कई लोगों के जीवन में बड़े परिवर्तन ला सकता है. आपके जन्मांक के अनुसार किस क्षेत्र में सफलता मिलेगी और किस बात से सावधान रहना चाहिए, इसका स्पष्ट संकेत आज के न्यूमरोलॉजी भविष्यफल में मिलेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा सेकैसा रहेगा आपका दिन.

जन्मांक 1: आज नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी. किसी बड़े निर्णय में आपकी बात मानी जाएगी. कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा. आत्मविश्वास बनाए रखें. शुभ उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें.

जन्मांक 2: भावनात्मक उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है. रिश्तों में संतुलन बनाकर रखें. कार्य में स्थिरता रहेगी. शुभ उपाय: चावल दान करें.

जन्मांक 3: नई योजनाएं सफल होंगी. गुरु का आशीर्वाद आपके लिए सौभाग्य लेकर आएगा. छात्रों को विशेष लाभ. शुभ उपाय: पीला वस्त्र पहनें.

जन्मांक 4: दिन थोड़ा धीमा रहेगा. अटके कामों पर धैर्य बनाए रखें. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें. शुभ उपाय: देवी को लाल पुष्प अर्पित करें.

जन्मांक 5: आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा. संचार कौशल से काम बनेंगे. यात्रा के योग हैं. शुभ उपाय: तुलसी को जल दें.

ये भी देखें: आज 12 दिसंबर को मेष से लेकर मीन राशि के जातक करें ये शुभ उपाय, जानें कैसे बनाएं अपना दिन खास 

जन्मांक 6: परिवार में खुशियां आएंगी. प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. धन लाभ की संभावना. शुभ उपाय: मिठाई का दान करें.

जन्मांक 7: आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा. मन शांति की तलाश करेगा. महत्वपूर्ण निर्णय शाम के बाद लें. शुभ उपाय: ध्यान करें.

जन्मांक 8: मेहनत का फल मिलेगा. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, लेकिन खर्च भी बढ़ सकता है. शुभ उपाय: काले तिल हाथ में लेकर दान करें.

जन्मांक 9: ऊर्जा और साहस बढ़ा हुआ रहेगा. नए काम में सफलता मिलेगी. क्रोध पर नियंत्रण रखें. शुभ उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >