Numerology: हाथ मिलाने की आदत इस मूलांक वालों के लिए बन सकती है खतरा

Numerology: हाथ मिलाने की यह आदत इस मूलांक वालों के लिए बन सकती है खतरा — अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ मूलांक के लोग दूसरों की ऊर्जा को जल्दी ग्रहण कर लेते हैं. ऐसे में हाथ मिलाने जैसी सामान्य आदत भी उनकी पॉजिटिव एनर्जी को प्रभावित कर सकती है, जिससे मानसिक असंतुलन, थकान या नकारात्मक प्रभाव महसूस हो सकता है.

Numerology: लोग एक दूसरे से जब मिलते हैं तो हाथ जोड़कर या हाथ मिलाकर अभिवादन करते हैं. बचपन से यही सिखाया जाता है कि अपने से बड़ों का हाथ जोड़कर अभिवादन/ग्रीट करें और छोटों से हाथ मिलाएं, पर क्या आपको पता है हाथ मिलाने कि आदत कुछ लोगों के लिए खतरा बन सकता है. आज हम यहां जानेंगे कि किस मूलांक के लोगों को हाथ मिलाने से परहेज करना चाहिए.

मूलांक 3 के लोग हाथ मिलाने से करें परहेज

मूलांक तीन के लोग यानी जिनका जन्म 3, 21, 12, 30 तारीख को हुआ है. ऐसे लोग अगर किसी से हाथ मिलाते हैं, तो उनकी पॉजिटिविटी कम होने होने लगती है. कहा जाता है कि मूलांक 3 के लोग काफी बुद्धिमान होते हैं, ऐसे में अगर वो किसी से हाथ मिलाते हैं तो उनकी ऊर्जा दूसरों में ट्रांसफर हो जाती है और उनके अंदर नकारात्मकता आ सकती है. हाथ मिलाने की यह छोटी सी आदत इस मूलांक वालों के लिए नुकसानदायक हो सकती है. कहा जाता है मूलांक 3 वालों का ऑरा बहुत पावरफुल और अट्रैक्ट करने वाला होता है.

मूलांक 3 का है देवगुरु बृहस्पति से खास संबंध

मूलांक 3 के लोगों के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं. इनकी प्रवृति अध्यात्म के तरफ ज्यादा जाती है. इसके अलावा इनका शिक्षा के प्रति काफी रुझान होता है. मूलांक 3 के लोग शिक्षक के जैसा दूसरों को ज्ञान देने में काफी माहिर होते हैं, और इन लोगों की राय लोगों के लिए काफी फायदेमंद होती है.

ये भी देखें: शॉपिंग की शौकीन होती हैं इस तारीख को जन्मी लड़कियां

हाथ मिलाने से पहले जरूर करें ये काम

मूलांक 3 वालों को यदि हाथ मिलाना आवश्यक हो, तो पहले मन ही मन ॐ या अपने इष्ट गुरु के मंत्र का जाप करें, इसके बाद ही हाथ मिलाएं, इससे आपकी सकारात्मक ऊर्जा सुरक्षित रहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >