Numerology: 2, 3, 11, 12, 20, 21, 29 और 30 तारीख को जन्मे लोग क्यों होते हैं प्यार में नाकाम? जानें क्या कहता है अंकशास्त्र

Numerology: अंकशास्त्र में 2, 3, 11, 12, 20, 21, 29 और 30 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों की लव लाइफ के बारे में बताया गया है. ऐसे में यदि आपका जन्म इन बताई गई तिथियों में हुआ है और आप किसी रिश्ते में हैं या किसी नए रिश्ते में जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो जान लें कि अंकशास्त्र आपकी लव लाइफ के बारे में क्या कहता है.

Numerology: अंकशास्त्र एक भारतीय ज्योतिषीय ग्रंथ है. इसमें व्यक्ति की जन्मतिथि को जोड़कर एक मूलांक निकाला जाता है. यह मूलांक 1 से 9 तक के किसी भी अंक का हो सकता है. इन मूलांकों के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, भाग्य और भविष्य के बारे में जानकारी मिलती है. अंकशास्त्र में कुछ ऐसे मूलांकों के लोगों के बारे में बताया गया है जिनकी लव लाइफ में अक्सर बाधाएं आ सकती हैं. आइए जानते हैं ये मूलांक कौन से हैं.

2, 11, 20, 29 तारीख में जन्मे व्यक्तियों की लव लाइफ

अंकशास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 होता है. मूलांक 2 वाले व्यक्तियों की वैवाहिक और प्रेम जीवन में अक्सर दिक्कतें आती हैं. रिश्तों में तनाव बना रहता है. प्रेम के मामलों में कई बार इन लोगों को निराशा का सामना करना पड़ता है, जिससे समय-समय पर इनमें अकेलेपन की भावना पैदा होती रहती है.

3, 12, 21 और 30 तारीख में जन्मे व्यक्तियों की लव लाइफ

अंकशास्त्र के अनुसार, जिन व्यक्तियों का जन्म 3, 12, 21 और 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 होता है. मूलांक 3 वाले लोगों को समय-समय पर प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इनके अपने पार्टनर के साथ अक्सर मतभेद बने रहते हैं. कई बार ये विवाद रिश्तों के टूटने का कारण भी बन जाते हैं. इन लोगों को प्रेम के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है. अंकशास्त्र का कहना है कि इन्हें भले ही मुश्किलों का सामना करना पड़े, लेकिन अंत में इन्हें अपना मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है. 

यह भी पढ़ें: Numerology Horoscope Today: आज 5 दिसंबर अंक ज्योतिष, जानें आज किस मूलांक की चमकेगी किस्मत

यह भी पढ़ें: Numerology Marriage: मूलांक न मिलने पर भी सफल हो सकती है शादी, जानें कैसे

यह भी पढ़ें: Numerology Love Compatibility: जानें कौन सा अंक लाएगा आपके रिश्ते में परफेक्ट तालमेल

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >