November 2025 Vrat Tyohar, Festival List: कार्तिक पूर्णिमा से लेकर विवाह पंचमी, नवंबर महीने में मनाए जाएंगे ये सारे व्रत त्योहार

November 2025 Vrat Tyohar,Festival List: नवंबर 2025 का आरंभ हो गया है. इस माह  देवउठनी एकादशी, कार्तिक पूर्णिमा से लेकर विवाह पंचमी तक कई शुभ पर्व मनाए जाएंगे. इस दौरान पूजा, व्रत और धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व रहेगा, जिससे घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का वातावरण बनेगा.

November 2025 Vrat Tyohar,Festival List: हिंदू कैलेंडर के अनुसार नवंबर 2025 का महीना धार्मिक रूप से बहुत खास है. यह महीना कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि से शुरू होकर मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष अष्टमी तक रहेगा. इस दौरान कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे, जिनका अपना धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है. इसी वजह से यह महीना पूजा-पाठ, व्रत और शुभ कार्यों के लिए बेहद शुभ माना जाता है.

ये भी देखें: नवंबर माह के इस दिन होगा गजकेसरी राजयोग का निर्माण, खुलेंगे किस्मत के ताले

नवंबर 2025 व्रत-त्योहार

  • 1 नवंबर, शनिवार – देवउठनी एकादशी, भीष्म पंचक प्रारंभ, कंस वध
  • 2 नवंबर, रविवार – तुलसी विवाह
  • 3 नवंबर, सोमवार – सोम प्रदोष व्रत, विश्वेश्वर व्रत
  • 4 नवंबर, मंगलवार – वैकुण्ठ चतुर्दशी, मणिकर्णिका स्नान
  • 5 नवंबर, बुधवार – कार्तिक पूर्णिमा, देव दिवाली, भीष्म पंचक समाप्त, गुरु नानक जयंती
  • 6 नवंबर, गुरुवार – मार्गशीर्ष (अगहन) मास प्रारंभ
  • 7 नवंबर, शुक्रवार – रोहिणी व्रत
  • 8 नवंबर, शनिवार – गणाधिप संकष्टी चतुर्थी, सौभाग्य सुंदरी तीज
  • 11 नवंबर, मंगलवार – मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
  • 12 नवंबर, बुधवार – कालभैरव जयंती, कालाष्टमी
  • 14 नवंबर, शुक्रवार – बाल दिवस, नेहरू जयंती
  • 15 नवंबर, शनिवार – उत्पन्ना एकादशी
  • 16 नवंबर, रविवार – वृश्चिक संक्रांति
  • 17 नवंबर, सोमवार – सोम प्रदोष व्रत
  • 18 नवंबर, मंगलवार – मासिक शिवरात्रि
  • 20 नवंबर, गुरुवार – मार्गशीर्ष अमावस्या
  • 22 नवंबर, शनिवार – चंद्र दर्शन
  • 24 नवंबर, सोमवार – विनायक चतुर्थी
  • 25 नवंबर, मंगलवार – विवाह पंचमी
  • 26 नवंबर, बुधवार – स्कंद षष्ठी, सुब्रहमन्य षष्ठी, चम्पा षष्ठी
  • 28 नवंबर, शुक्रवार – मासिक दुर्गाष्टमी

ये भी देखें: नवंबर में इन ग्रहों की बदलेगी चाल, जानें किन राशियों को होगा फायदा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >