नव वर्ष में सबसे पहला आहार ये खाएं, सूर्योदय के समय करें ग्रहण

New Year 2025: नए वर्ष की शुरुआत में इसे अपनाने से पूरे वर्ष में शुभता बनी रह सकती है. यहां से जानकारी प्राप्त करें.

नव वर्ष 2025: जल्द ही नया साल 2025 शुरू होने जा रहा है. नए साल के शुरू होने पर पहला आहार क्या खाना चाहिए इसके बारे में हम आपको यहां बताने जा रहे हैं. नए वर्ष में सबसे पहले इसे ग्रहण करने से पूरा वर्ष मंगलमय हो सकता है. यहां से जानें

नव वर्ष में सबसे पहले खाएं ये चीज

नए साल 2025 के दिन सबसे पहले तुलसी पत्ते का सेवन करना चाहिए. स्नान, ध्यान करके पहले आहार के रूप में तुलसी पत्ते के साथ एक हरि इलाइची खाने से फायदा हो सकता है.

कब करें तुलसी पत्ते का सेवन

सूर्योदय के समय तुलसी पत्ते का सेवन सर्वोत्तम माना जाता है.

तुलसी पत्ते के सेवन के पीछे का कारण

आपको बता दें 1 जनवरी 2025 को सूर्योदय के समय नौ नंबर का लग्न रहेगा. नौ नंबर वृहस्पति का लग्न है. वृहस्पति विष्णु जी के प्रतीक के रूप में जाना जाता है, और तुलसी पत्ती विष्णु जी को प्रिय है. इसलिए नए साल के पहले आहार के रूप में तुलसी पत्ते के सेवन की सलाह दी जाती है.

धर्म से जुड़ीं की लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें

नव वर्ष 2025 की शुरूआत

1 जनवरी की मध्यरात्रि 12:00 बजे, सम्पूर्ण विश्व उत्साह और खुशी के साथ नए वर्ष का स्वागत करता है. यह अवसर हमारे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने, नए संकल्प करने और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ने का एक महत्वपूर्ण समय है.

ये भी पढ़े : नए साल में मूलांक 2 वाले को आर्थिक स्थिती होगी मजबूत

ये भी पढ़े : New Year 2025: साल के पहले दिन जरूर करें ये काम, वर्ष भर मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

हिंदू नववर्ष कब से

हिंदू नववर्ष चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा तिथि से आरंभ होता है, जो अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार मार्च और अप्रैल के बीच आता है. पाश्चात्य नववर्ष, ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, प्रतिवर्ष 1 जनवरी को मनाया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >