Navratri 2025: कांची शंकराचार्य ने दी शुभकामनाएं और किया भक्तों को आमंत्रित

Navratri 2025: कांची शंकराचार्य ने देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और शक्तिपीठ कामाक्षी देवी के दर्शन के लिए भक्तों को आमंत्रित किया. उन्होंने कहा कि इस अवसर पर माता की भक्ति और आध्यात्मिक साधना से मन और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

Navratri 2025: कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य जगदगुरू स्वामी शंकर विजयेंद्र सरस्वती ने नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर दक्षिण भारत में देवी दुर्गा की स्वरूप कांची स्थित देवी कामाक्षी के मंदिर में नवरात्र पूजा अर्चना शुरू होने पर देशवासियों को शुभकमानाएं दी हैं. इस अवसर पर राष्ट्र कल्याण की मंगलकामना करते हुए कामाक्षी मंदिर में आदि शंकराचार्य द्वारा करीब 2500 वर्ष पहले शुरू की गई देवी अराधना की परंपरा के अनुरूप पूजा-अर्चना को सनातन के लिए विशेष बताते हुए कहा कि स्वामी विजयेंद्र सरस्वती ने कहा कि नवरात्र का पर्व वास्तव में देश की सांस्कृतिक एकता का प्रतिबंब है. इस एकता को प्रगाढ़ बनाने के लिए कांची पीठाधिपति ने उत्तर भारत के धर्मावलंबियों को नवरात्रि के मौके पर देवी कामाक्षी के दर्शन के लिए कांची आने का आहृवान किया है.

नवरात्रि पर विशेष संदेश

कांची के वर्तमान 70वें शंकराचार्य जगदगुरू स्वामी शंकर विजयेंद्र सरस्वती ने नवरात्रि के अवसर पर जारी एक विशेष वीडियो संदेश में कहा कि अंबाजी, कामाख्या, विंध्यवासनी जैसी शक्ति पीठों की तरह कांची की देवी कामाक्षी भी भारत की प्रमुख देवी शक्ति पीठ हैं.

देवी कामाक्षी का महत्व

स्वामी विजयेंद्र सरस्वती के अनुसार देवी कामाक्षी के नाम का उच्चारण मात्र से ही समस्त मंगल की प्राप्ति होती है. उन्होंने ललिता सहस्रनाम जैसे धार्मिक आख्यान का उद्धरण देते हुए कहा कि इसमें देवी कामाक्षी की महिमा का विशेष उल्लेख है.

अयोध्या और कांची का ऐतिहासिक संबंध

स्वामी विजयेंद्र सरस्वती ने कामाक्षी मंदिर में नवरात्र पूजा-अर्चना की प्राचीन परंपरा का उल्लेख करते हुए बताया कि धार्मिक आख्यानों में वर्णित है कि अयोध्या के राजा दशरथ ने संतान प्राप्ति के लिए अयोध्या से कांची आकर देवी कामाक्षी की पूजा-अर्चना की. देवी के आशीर्वाद से दशरथ को भगवान राम सहित चार पुत्रों की प्राप्ति हुई.

मंदिर की प्राचीनता और आदि शंकराचार्य

कामाक्षी शक्ति पीठ की प्राचीनता का उदाहरण देते हुए स्वामी विजयेंद्र सरस्वती ने बताया कि जगदगुरू आदि शंकराचार्य देवी की पूजा-अर्चना के साथ कन्या पूजन को भी महत्वपूर्ण मानते थे. 2500 वर्ष पहले आदि शंकराचार्य ने कामाक्षी मंदिर के सामने स्वयं श्रीचक्रम यंत्र की प्रतिष्ठा कर उनकी पूजा की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >