Navratri 2025 Day 2 Maa Brahmacharini Puja: आज नवरात्रि के दूसरे दिन जानें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Navratri 2025 Day 2 Maa brahmacharini Puja: आज शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है. यह दिन साधना, तपस्या और संयम का प्रतीक माना जाता है. इस अवसर पर भक्त मां की आराधना कर ज्ञान, तप और वैराग्य की प्राप्ति करते हैं. जानिए मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त.

Navratri 2025 Day 2 Maa Brahmacharini Puja: आज मंगलवार, 23 सितंबर 2025 को शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है, जो मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है. मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में यह दूसरा रूप साधना, तपस्या और संयम का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन की गई पूजा से ज्ञान, तप और वैराग्य की प्राप्ति होती है. आइए जानें नवरात्र के दूसरे दिन की पूजन सामग्री, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, भोग, मंत्र और आरती.

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का महत्व

नवरात्रि की दूसरी देवी मां ब्रह्मचारिणी तपस्या और संयम की प्रतीक हैं. उन्होंने कठोर तपस्या कर भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त किया. उनकी आराधना से साधक के भीतर धैर्य, तप, त्याग और संयम की शक्ति विकसित होती है. मां ब्रह्मचारिणी विद्या, विवेक और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करती हैं. उनकी पूजा से जीवन में निर्णय लेने की क्षमता और सच्चे ज्ञान की प्राप्ति होती है. साथ ही घर में सुख-शांति, सौभाग्य और ग्रह-नक्षत्रों के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है.

मां ब्रह्मचारिणी पूजा के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04:35 बजे से 05:22 बजे तक
  • अभिजित मुहूर्त – सुबह 11:49 बजे से दोपहर 12:37 बजे तक
  • विजय मुहूर्त – दोपहर 02:14 बजे से 03:03 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त – शाम 06:16 बजे से 06:40 बजे तक
  • अमृत काल – सुबह 07:06 बजे से 08:51 बजे तक

मां ब्रह्मचारिणी पूजा विधि

  • प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें.
  • मां ब्रह्मचारिणी का ध्यान कर पूजा का संकल्प लें.
  • देवी को सफेद फूल, चंदन और अक्षत अर्पित करें.

यह भी पढ़ें: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की चालीसा का पाठ करें, कृपा बरसेगी, जानें इसका महत्व

मां ब्रह्मचारिणी के मंत्रों का जाप करें —

  • “ॐ देवी ब्रह्मचारिण्यै नमः”
  • “या देवी सर्वभूतेषु ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥”
  • अंत में मां ब्रह्मचारिणी की आरती करें और उन्हें मीठा प्रसाद अर्पित करें।

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >