Narasimha Jayanti 2025: नरसिंह जयंती पर करें ये खास पूजा और उपाय, मिलेगा शुभ फल

Narasimha Jayanti 2025: हिंदू धर्म में नरसिंह जयंती का अत्यधिक महत्व है. इस दिन श्रद्धालु उपवास रखते हैं और भगवान नरसिंह की आराधना करते हैं. नरसिंह जयंती भगवान विष्णु के अनुयायियों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है. आइए जानते हैं कि वर्ष 2025 में नरसिंह जयंती कब मनाई जाएगी और इस दिन पूजा की प्रक्रिया क्या होगी.

Narasimha Jayanti 2025: जब भी अधर्म का प्रकोप बढ़ता है और भक्त संकट में होता है, तब भगवान स्वयं किसी न किसी रूप में प्रकट होकर संसार में आते हैं. नरसिंह जयंती एक ऐसी महान कथा की याद दिलाती है, जब भगवान विष्णु ने आधा मानव और आधा सिंह का रूप धारण कर अपने परम भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए हिरण्यकश्यप जैसे राक्षस का वध किया था. इस दिन को भगवान विष्णु के चौथे अवतार नरसिंह के प्रकट होने के रूप में मनाया जाता है. यह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि भक्त और भगवान के अटूट संबंध की विजय का प्रतीक है.

नरसिंह जयंती 2025: तिथि और पूजा का समय

  • जयंती की तिथि शुरू: 10 मई 2025, शाम 5:29 बजे
  • तिथि समाप्त: 11 मई 2025, रात 8:01 बजे
  • पूजा का शुभ समय (सायन काल): 11 मई, रविवार को शाम 4:21 से 7:03 बजे तक

नरसिंह अवतार क्यों लिया भगवान विष्णु ने?

प्रह्लाद, जो हिरण्यकश्यप का पुत्र था, एक महान विष्णु भक्त था. लेकिन उसके पिता ने स्वयं को भगवान मान लिया था और विष्णु की पूजा का विरोध किया. जब उसने प्रह्लाद को मारने के लिए हर संभव प्रयास किया और भगवान को चुनौती दी कि ‘यदि आपका भगवान हर जगह है, तो क्या वह इस खंभे में भी है?’ तब भगवान विष्णु खंभे से प्रकट हुए और आधे सिंह तथा आधे मनुष्य के रूप में हिरण्यकश्यप का वध किया. यह अवतार ‘दशावतारों’ में चौथे स्थान पर आता है और इसे संरक्षण, शक्ति और धर्म की रक्षा का प्रतीक माना जाता है.

कब है मोहिनी एकादशी? जानिए पूजन विधि और इसका खास महत्व 

नरसिंह जयंती व्रत और पूजा विधि

इस दिन व्रत और पूजा की प्रक्रिया लगभग एकादशी व्रत के जैसी ही होती है. मुख्य पूजा शाम को की जाती है

घर पर पूजा कैसे करें

  • घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) को साफ करके वहां एक लकड़ी का पट्टा रखें.
  • उस पर लाल, सफेद या पीला कपड़ा बिछाएं और भगवान नरसिंह व लक्ष्मी माता की मूर्ति या चित्र स्थापित करें.
  • पूर्व दिशा की ओर मुख करके पूजा करें.
  • पूजा सामग्री में पंचामृत, फल, फूल, नारियल, सूखे मेवे, चंदन, केसर, हल्दी, अक्षत (चावल), पीला कपड़ा शामिल करें
  • घी का दीपक जलाएं और मंत्र जाप करें
  • “ॐ नरसिंहाय वरप्रदाय नमः”

क्या दान करें?

गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए छाछ, शरबत, पंखे या ठंडी चीजें जरूरतमंदों को दान करें.

नरसिंह जयंती के लाभ

  • नकारात्मक ऊर्जा, काला जादू, भूत-प्रेत बाधाएं, कोर्ट-कचहरी के मामलों और – बीमारियों से रक्षा
  • आत्मबल और साहस में वृद्धि
  • घर से बुरी शक्तियों का नाश
  • मन की शांति और आत्मिक उन्नति
  • दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलने की शक्ति
  • भौतिक और आध्यात्मिक दोनों तरह की प्रगति के लिए अत्यंत फलदायक

पद्म पुराण के अनुसार, जो भक्त सच्चे मन से भगवान नरसिंह की आराधना करते हैं, उनके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और उन्हें ईश्वरीय कृपा प्राप्त होती है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >