Nag Panchami 2025: नाग पंचमी पर ऐसे करें नाग देव की पूजा, जानें आसान स्टेप्स

Nag Panchami 2025: नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा का विशेष महत्व है. यह पर्व श्रावण मास की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन श्रद्धा से नागों की पूजा करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है. जानिए पूजा की सरल विधि.

Nag Panchami 2025: हिंदू धर्म में श्रावण मास को अत्यंत पवित्र और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है. इस संपूर्ण माह में भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है. श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है. मान्यता है कि इस दिन नाग देवताओं की पूजा करने से जीवन की अनेक बाधाएं दूर होती हैं और व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है. इस पावन अवसर पर भक्तजन उपवास रखते हैं, नाग पंचमी व्रत कथा का पाठ करते हैं और सुख-समृद्धि की प्रार्थना करते हैं.

Nag Panchami 2025: शुभ मुहूर्त और पूजा का महत्व

वैदिक पंचांग के अनुसार, श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 28 जुलाई 2025 को रात 11:24 बजे से होगी और इसका समापन 30 जुलाई की रात 12:46 बजे होगा. चूंकि सनातन धर्म में तिथियों की गणना सूर्योदय के आधार पर की जाती है, इसलिए नाग पंचमी का पर्व 29 जुलाई 2025, मंगलवार को मनाया जाएगा.

नाग देवता को अर्पित करें ये 5 विशेष चीजें, मिलेगा शुभ फल

क्यों चढ़ाया जाता है नागों को दूध?

भविष्य पुराण के ब्रह्मा पर्व में नाग पंचमी से संबंधित एक पौराणिक कथा का उल्लेख मिलता है. इसके अनुसार, सुमंतु मुनि ने राजा शतानीक को इस व्रत की महिमा बताते हुए कहा था कि श्रावण शुक्ल पंचमी के दिन नागलोक में विशेष उत्सव होता है. जो श्रद्धालु इस दिन नाग देवताओं को गाय के दूध से स्नान कराते हैं, उनके कुल को नाग भय से मुक्ति मिलती है और उन्हें काल सर्प दोष से छुटकारा मिलता है. इस दिन नागों को दूध अर्पित करना श्रद्धा, शांति और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है.

नाग पंचमी पर पूजा विधि

  • नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है. इससे न केवल जीवन की अनेक बाधाएं दूर होती हैं, बल्कि कालसर्प दोष से मुक्ति भी मिलती है. इस दिन प्रातः स्नान कर शुद्ध वस्त्र पहनें और व्रत का संकल्प लें. घर के पूजा स्थल पर या किसी नाग मंदिर में नाग देवता की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें.
  • पूजन के लिए नाग देव को कच्चा दूध, चंदन, अक्षत (चावल), फूल, दूर्वा, कुशा और मिष्ठान्न अर्पित करें. पंचोपचार या षोडशोपचार विधि से श्रद्धापूर्वक पूजन करें. नाग पंचमी के लिए विशेष मंत्र “ॐ नमः सर्व सर्पेभ्यो नमः” या “नागाय नमः” का जाप करें.
  • यदि संभव हो तो मिट्टी से नाग देव की मूर्ति बनाकर पूजन करें, यह और भी फलदायक माना गया है. पूजा के उपरांत नाग पंचमी की व्रत कथा का श्रवण करें और आरती करें. परंपरा अनुसार नागों को दूध चढ़ाना शुभ होता है. यदि प्रत्यक्ष रूप से संभव न हो तो प्रतीकात्मक रूप से दूध अर्पित करें.
  • इस दिन व्रत रखें, सात्विक भोजन करें और नाग मंदिर में दर्शन अवश्य करें. यह पूजा भय, रोग और शत्रु बाधाओं से रक्षा कर जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >