Naag Panchmi 2025 के दिन सांपों को दूध पिलाना होता है शुभ

Nag Panchami 2025: नाग पंचमी के दिन सांपों को दूध पिलाना एक शुभ परंपरा मानी जाती है. यह दिन नाग देवता को प्रसन्न करने और सर्प दोष से मुक्ति पाने का विशेष अवसर होता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन दूध चढ़ाने से घर में शांति और समृद्धि बनी रहती है.

Naag Panchmi 2025: नाग पंचमी का पर्व श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. यह दिन नाग देवता की पूजा-अर्चना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है. 

कब है नाग पंचमी

सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि का आरंभ 28 जुलाई की रात 11:24 बजे से हो रहा है, और इसका समापन 30 जुलाई की रात 12:46 बजे होगा. ऐसे में नाग पंचमी का पर्व इस बार मंगलवार, 29 जुलाई को मनाया जाएगा.

बच्चे के जन्म के बाद पूजा-पाठ पर रोक क्यों? जानिए सूतक से जुड़ा कारण

धार्मिक मान्यता है कि इस दिन नागों की पूजा करने से काल सर्प दोष, पित्र दोष और सर्प भय से मुक्ति मिलती है तथा घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. आइए जानते हैं नाग पंचमी के दिन किए जाने वाले कुछ विशेष उपाय:

नाग देवता की पूजा करें

घर के पूजन स्थल या शिव मंदिर में नाग देवता की मूर्ति या चित्र स्थापित करके दूध, कच्चा दूध, फूल, दूर्वा और हल्दी-कुमकुम से पूजा करें. “ॐ नमः नागाय” या “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें.

काल सर्प दोष शांति के लिए उपाय

अगर कुंडली में काल सर्प दोष हो, तो इस दिन नाग पंचमी पर शिवलिंग पर काले तिल, दूध और जल चढ़ाकर शिव अभिषेक करें. इससे दोष का प्रभाव कम होता है.

सांपों को दूध पिलाना

अगर संभव हो तो सुरक्षित स्थान पर बिल या सांप के स्थान पर थोड़ा दूध रखें. यह सांपों को शांत करने और उनके दोष से मुक्ति का प्रतीक माना जाता है.

काले धागे का उपाय

  • नाग पंचमी पर हाथ में काला धागा बांधने से नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा होती है और भय दूर होता है.
  • इन आसान लेकिन प्रभावशाली उपायों से आप नाग पंचमी के दिन अपना जीवन शांतिपूर्ण और समृद्ध बना सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >