Milad un Nabi 2025 Exact Date: 5 या 6 सितंबर कब है ईद-ए-मिलाद-उन-नबी, यहां से जान लें सही तारीख

Milad un Nabi 2025 Exact Date: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी 2025 की तारीख को लेकर अक्सर लोग उलझन में रहते हैं. इस्लामी कैलेंडर के अनुसार रबी-उल-अव्वल का चांद दिखने के बाद ही तारीख तय होती है. पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर मनाया जाने वाला यह पर्व इस साल कब मनाया जाएगा आइए जानें.

Milad un Nabi 2025 Exact Date: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी, जिसे ईद मिलादुन्नबी भी कहा जाता है, पैगंबर हज़रत मुहम्मद साहब के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है और मुसलमानों के लिए यह बेहद खास पर्व है. अक्सर इसकी सही तारीख को लेकर लोगों में उलझन रहती है. आइए जानें, 2025 में यह त्योहार कब मनाया जाएगा और इसका महत्व क्या है.

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी 2025 की तारीख क्या है ?

इस साल रबी-उल-अव्वल का चांद 24 अगस्त 2025 को दिखाई दिया. इस्लामी कैलेंडर की गिनती के अनुसार, ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व शुक्रवार, 5 सितंबर 2025 को मनाया जाएगा.

Happy Eid-e-Milad-un-Nabi 2025 Wishes: ईद मिलाद-उन-नबी के लिए खास संदेश, इस पाक मौके पर यहां से दें मुबारकबाद

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का इतिहास

इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म वर्ष 571 ईस्वी में सऊदी अरब के मक्का नगर में हुआ था. उनका पूरा नाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम है. उन्हें इस्लाम धर्म का अंतिम पैगंबर और अल्लाह का संदेशवाहक माना जाता है. लगभग 23 वर्षों में कुरान धीरे-धीरे उन पर नाज़िल हुई, जिसे उन्होंने पूरी दुनिया तक पहुंचाया.

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी : खुशी और ग़म का दिन

इस दिन मुस्लिम समुदाय विशेष इबादत करता है. घरों, मस्जिदों और गलियों को सजाया जाता है तथा जुलूस निकाले जाते हैं. साथ ही गरीबों और ज़रूरतमंदों को ज़कात (दान) देने की परंपरा भी निभाई जाती है.

जहां तक इस दिन को खुशी या ग़म के रूप में मनाने की बात है, तो दोनों ही दृष्टिकोण प्रचलित हैं. रबी-उल-अव्वल माह की 12वीं तारीख को ही पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था और इसी दिन उनके वफ़ात (इंतकाल) होने की भी मान्यता है. यही कारण है कि कहीं इसे उत्सव के रूप में मनाया जाता है, तो कहीं शोक के रूप में. हालांकि इस्लाम धर्म के अनुसार, इस दिन को मुसलमानों को मध्यम और संतुलित भाव से मनाने की शिक्षा दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >