मार्च 2026 में त्योहारों की भरमार, जानिए किस दिन पड़ेगा कौन-सा पर्व

March 2026 Festival List: मार्च 2026 का महीना कई प्रमुख त्योहारों और व्रतों से भरा रहेगा. होली, चैत्र नवरात्रि, हिंदू नववर्ष और चैती छठ जैसे कई बड़े पर्व इस महीने पड़ रहे हैं, जो श्रद्धा और उत्साह का माहौल बनाए रखेंगे. आइए जानते है किस दिन कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा.

March 2026 Festival List: मार्च का महीना हमारे लिए ढेर सारी खुशियां और त्योहार लेकर आ रहा है. इस बार मार्च की शुरुआत होली के चटकीले रंगों के साथ होगी. जैसे-जैसे महीना आगे बढ़ेगा, श्रद्धा और भक्ति का माहौल और गहरा होता जाएगा. मार्च के मध्य में चैत्र नवरात्रि शुरू होंगी, जिससे घर-घर में शक्ति की उपासना की जाएगी. इसी दौरान हिंदू नववर्ष की दस्तक भी होगी. आगे राम नवमी के पावन पर्व के दौरान श्रद्धा और आस्था का अनोखा रूप देखने को मिलेगा. कुल मिलाकर यह महीना त्योहारों और व्रतों से भरा रहने वाला है.

मार्च 2026: व्रत-त्यौहारों की लिस्ट (March 2026 Festival List)

तारीखवारत्यौहार / व्रत
01 मार्च रविवारप्रदोष व्रत
2 मार्चसोमवारफाल्गुन चौमसी चौदस
03 मार्चमंगलवारहोलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा, चंद्र ग्रहण, वसंत पूर्णिमा
04 मार्चबुधवारहोली, हिंदू नववर्ष की शूरूआत
05 मार्चगुरुवारभाई दूज
06 मार्चशुक्रवारभालचंद्र संकष्टी चतुर्थी
08 मार्चरविवाररंग पंचमी
10 मार्चमंगवारशीतला सप्तमी
11 मार्चबुधवारशीतला अष्टमी, बसोड़ा, कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
15 मार्चरविवारपापमोचिनी एकादशी, मीन संक्रांति, कृष्ण द्वादशी
16 मार्चसोमवारप्रदोष व्रत 
17 मार्चमंगलवारमासिक शिवरात्रि
18 मार्चबुधवारदर्शा अमावस्या
19 मार्चगुरुवारचैत्र नवरात्रि प्रारंभ, गुड़ी पड़वा
20 मार्चशुक्रवार झूलेलाल जयंती, चंद्र दर्शन
21 मार्चशनिवारगणगौर, गौरी पूजा, मत्सय जंयती
22 मार्चरविवारवासुदेव चतुर्थी
23 मार्चसोमवारलक्ष्मी पंचमी, मासिक कार्तिगाई
24 मार्चमंगलवारयमुना छठ, संकन्द षष्ठी, रोहिणी व्रत
26 मार्चगुरुवारराम नवमी, महातारा जंयती, अशोक अष्टमी व्रत, मासिक दुर्गाष्टमी
27 मार्चशुक्रवारस्वामीनारायण जयंती
29 मार्चरविवारकामदा एकादशी, वामन द्वादशी
30 मार्चसोमवारप्रद्रोष व्रत
31 मार्चमंगलवारमहावीर जयंती
March Festival List

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी जरूरी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >