Mangalwar Ke Upay: मंगलवार की शाम करें ये उपाय, शनिदेव होंगे प्रसन्न

Mangalwar Ke Upay: मंगलवार का दिन समाप्त होने जा रहा है. शनिदोष से छुटकारा पाने के लिए आज के दिन कई कार्य किए जाते हैं. यहां हम बताने जा रहे हैं कि आज शाम किन उपायों को कर हम शनिदेव को खुश कर सकते हैं.

Mangalwar Ke Upay: मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित माना जाता है. इस दिन उनकी पूजा करने से भक्तों पर उनकी विशेष कृपा होती है. लोग इस दिन हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ भी करते हैं. इसके अलावा, यदि मंगलवार को हनुमान जी की पूजा के साथ कुछ विशेष उपाय किए जाएं, तो व्यक्ति के जीवन के अनेक कष्टों से छुटकारा पाया जा सकता है. हम यहां बताने जा रहे हैं कि मंगलवार की शाम के कुछ उपायों के बारे में जिनको करने से शनिदोष से छुटकारा मिलेगा.

शनि दोष से छुटकारा पाने के उपाय

यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति अनुकूल नहीं है और उसे हर कार्य में बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है, तो मंगलवार के दिन एक सरल उपाय करने से शनि ग्रह की पीड़ा से राहत मिल सकती है. इसके लिए, आपको मंगलवार और शनिवार को शाम के समय स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करके मंदिर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए. इस उपाय से आपके अटके हुए कार्य सफल होने लगेंगे.

Shukra Pradosh Vrat 2025: शुक्र प्रदोष व्रत के दिन इन आहारों से बचें, बढ़ेगा पुण्य फल

आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए हनुमान चालीसा का उपाय

मंगलवार की शाम को सवा किलो गुड़ को 11 हिस्सों में बांट लें. उस शाम प्रदोष काल में मंदिर जाकर पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें. प्रत्येक बार पाठ समाप्त करने के बाद गुड़ का एक हिस्सा दान करें. इस प्रक्रिया को 11 बार पूरा करें और मंदिर में गुड़ का समर्पण करके घर लौटें. इस उपाय को अपनाने से आपकी आर्थिक समस्याएं हल होती हैं और आपके करियर तथा व्यवसाय में प्रगति होती है.

नजर दोष से बचने के लिए करें ये उपाय

मंगलवार को जौ के आटे में काला तिल और तेल मिलाकर एक रोटी तैयार करें. इस रोटी को तेल और गुड़ से चुपड़कर, नजर लगने वाले व्यक्ति या बच्चे पर सात बार वार करें और फिर इसे भैंस को खिला दें. इससे बुरी नजर का प्रभाव तुरंत समाप्त हो जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >