महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर से जरूर लाएं ये खास चीजें

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर से बेलपत्र, भस्म, रुद्राक्ष और गंगाजल लाना शुभ माना जाता है. जानें कौन-सी पवित्र वस्तुएं घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा लाती हैं.

Mahashivratri 2026: वर्ष 2026 में महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा. यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती के पावन विवाह का प्रतीक माना जाता है. हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि को शिव भक्ति का सबसे महत्वपूर्ण और पुण्यदायी अवसर माना गया है. इस खास दिन श्रद्धालु व्रत रखते हैं, रात्रि जागरण करते हैं और शिव मंदिर में जाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं. मान्यता है कि सच्चे मन से की गई शिव आराधना से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

धार्मिक विश्वास के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन मंदिर से कुछ पवित्र वस्तुएं घर लाना भी अत्यंत शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इससे घर का वातावरण सकारात्मक रहता है, नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और परिवार में शांति बनी रहती है. आइए जानें, महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर से कौन-सी शुभ चीजें घर लानी चाहिए.

बेलपत्र

बेलपत्र भगवान शिव को बहुत प्रिय है. महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर चढ़ाया गया बेलपत्र प्रसाद के रूप में घर लाकर पूजा स्थान पर रखें. इससे घर में शांति और समृद्धि आती है.

भस्म या विभूति

मंदिर में मिलने वाली भस्म को बहुत पवित्र माना जाता है. इसे घर लाकर तिजोरी या पूजा स्थान में रखें. थोड़ी-सी भस्म माथे पर लगाने से मन को शांति मिलती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.

रुद्राक्ष

अगर मंदिर में रुद्राक्ष उपलब्ध हो तो उसे घर लाना शुभ माना जाता है. रुद्राक्ष धारण करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है.

प्रसाद

मंदिर से मिला प्रसाद परिवार के सभी सदस्यों को बांटें. यह भगवान का आशीर्वाद माना जाता है. प्रसाद ग्रहण करने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है.

ये भी देखें: महाशिवरात्रि पर हो रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

गंगाजल

अगर मंदिर में गंगाजल उपलब्ध हो तो थोड़ा-सा घर ले आएं. इसे घर के पूजा स्थान में रखें और समय-समय पर छिड़काव करें. इससे घर का वातावरण पवित्र रहता है.

ध्यान रखने योग्य बातें

जो भी वस्तु मंदिर से लाएं, उसे श्रद्धा और सम्मान के साथ रखें. किसी भी पवित्र चीज का अनादर न करें. महाशिवरात्रि के दिन “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें और सच्चे मन से भगवान शिव का स्मरण करें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >