महाशिवरात्रि पर स्नान तथा दान के साथ समाप्त होगा कुम्भ मेला

Maha Kumbh 2025: महाशिवरात्रि के दिन अंतिम स्नान का आयोजन किया जाएगा. महाकुंभ के समापन पर महाशिवरात्रि के अवसर पर त्रिवेणी संगम या किसी पवित्र नदी में स्नान करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है. यह स्नान मोक्ष की प्राप्ति में सहायक होता है और व्यक्ति के पापों का नाश कर पुण्य का संचय करता है.

Maha Kumbh 2025 Aakhri Snan: महाशिवरात्रि के दिन 45 दिन तक चलने वाला महाकुंभ की समाप्ति होगी ज्योतिषशास्त्र तथा शास्त्रीय परंपरा के अनुसार तीर्थ राज प्रयाग में 45 दिन तक चलने वाला महाकुम्भ का स्नान तथा दान का मेला समाप्त होगा. ऐसे तो तीर्थो के राजा प्रयागराज के संगम में किसी भी समय स्नान तथा दान कर सकते है. ऐसा जरुरी नहीं है. महाशिवरात्रि पर दान तथा स्नान करना जरुरी है 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के दिन कुम्भ स्नान करने से भगवन भोलेनाथ प्रसन्न होने तथा सभी मनोकामना पूर्ण करेगे.60 वर्ष बाद बन रहा है महाशिवरात्रि पर ग्रहों का शुभ संयोग.

महाशिवरात्रि के दिन कई ग्रहों का शुभ संयोग

कुम्भ मेला भारतीय संस्कृति और परम्परा का सबसे बड़ा अद्भुत धार्मिक आयोजन होता है यह आयोजन कथा के अनुसार समुन्द्र मंथन से है समुन्द्र मंथन से प्राप्त हुए अमृत कलश से अमृत की बूंदे गिरी, तब से यह परंपरा आरंभ हुआ. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह आयोजन देवगुरु वृहस्पति तथा सूर्य के गोचर पर निर्भर करता है.इस साल 2025 में महाशिवरात्रि के दिन कई ग्रहों का शुभ संयोग बन रहा है ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शनि सूर्य और कुम्भ राशि में विराजमान रहेंगे. शुक्र राहु मीन राशि में संचरण करेगे केतु कन्या राशि में रहेगे.दिन में श्रवण नक्षत्र सांध्य में घनिष्ठा नक्षत्र परिघ योग रहेगा, चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे.

महाशिवरात्रि के दिन करे भगवन शिव का अभिषेक, मिलेगी कालसर्प दोष से राहत 

इस दिन भगवान शिव के पूजन के लिए बहुत शुभ योग बन रहा है इसलिए कुम्भ स्नान करने के बाद भगवान शिव का पूजन करने से पुण्य में दोगुना लाभ प्राप्त होता है.मान्यता यह है भगवान भोलेनाथ अपने मस्तक पर चंद्रमा को विराजमान कर रखे है तथा उनके मस्तक के जटा से गंगा प्रभावित होती है इसलिए इस दिन स्नान दान करने से पुन्य प्राप्त होगा साथ में महाशिवरात्रि पर बनने वाला ग्रहों का दुर्लभ संयोग शिव साधना ,व्रत तथा ध्यान से केवल आध्यात्मिक शक्ति ही नहीं बल्कि सभी मनोकामना पूर्ण होता है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >