Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा के दिन चंद्रदेव को अर्घ्य कैसे दें? जानिए नियम

Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा के दिन चंद्रदेव को अर्घ्य देने का विशेष महत्व है. मान्यता है कि इससे मानसिक शांति प्राप्त होती है और कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है. आइए जानते हैं चंद्रदेव को अर्घ्य देने की विधि और इसका महत्व.

Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और फलदायी मानी जाती है. साल 2026 में यह पर्व 1 फरवरी, रविवार को मनाया जाएगा. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा के साथ-साथ रात्रि में चंद्रदेव को अर्घ्य देने का विशेष महत्व है.मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा अपनी सभी 16 कलाओं से परिपूर्ण होते हैं. कहा जाता है कि इस दिन चंद्रदेव को अर्घ्य देने से मानसिक शांति, सुख-समृद्धि और आरोग्य की प्राप्ति होती है.

चंद्रदेव को अर्घ्य कैसे दें?

  • माघ पूर्णिमा के दिन शाम के समय स्नान करके स्वच्छ सफेद वस्त्र धारण करें. फिर विधि-पूर्वक भगवान नारायण की पूजा करें. इसके बाद चंद्रदेव को अर्घ्य देने के लिए थाली तैयार करें.
  • अर्घ्य देने के लिए चांदी या तांबे के लोटे का प्रयोग करें. चांदी का पात्र चंद्रमा के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है.
  • लोटे में शुद्ध जल भरें और उसमें थोड़ा कच्चा दूध, अक्षत, सफेद फूल और चंदन मिलाएं.
  • इसके बाद चंद्रमा की ओर मुख करके खड़े हों और धीरे-धीरे जल को नीचे गिराएं. ध्यान रखें कि जल अर्पित करते समय आपकी दृष्टि चंद्रमा पर हो. अर्घ्य देते समय चंद्र देव के मंत्र का जाप करें—

मंत्र-

1)ॐ सों सोमाय नमः
2)ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः.

माघ पूर्णिमा पर अर्घ्य देने के लाभ

  • मानसिक शांति: चंद्रमा मन का कारक है, इसलिए इस दिन पूजा करने और अर्घ्य देने से तनाव और मानसिक विकार दूर होते हैं.
  • चंद्र दोष से मुक्ति: यदि कुंडली में चंद्रमा कमजोर है, तो माघ पूर्णिमा का अर्घ्य उसे मजबूती प्रदान करता है.
  • मां लक्ष्मी की कृपा: कहा जाता है कि चंद्रदेव को अर्घ्य देने से आर्थिक तंगी दूर होती है और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है.

यह भी पढ़ें: Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा कब है? जानें सही तिथि, महत्व, पूजा विधि और मंत्र

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >