माघ पूर्णिमा कल, ना करें इन चीजों का दान

Magh Purnima 2025: कल 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा. माघ पूर्णिमा के दिन गंगा में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और सभी पापों का नाश होता है. इस अवसर पर माघ पूर्णिमा के दिन किन वस्तुओं का दान नहीं करना चाहिए, इस पर ध्यान देना आवश्यक है.

Magh Purnima 2025: इस साल यानी 2025 में माघ पूर्णिमा कल यानी 12 फरवरी को रखा जाएगा. हिंदू धर्म में पूर्णिमा की तिथि का विशेष महत्व है. माघ मास में आने वाली पूर्णिमा को अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने का उल्लेख हमारे धार्मिक ग्रंथों में मिलता है. माघ मास की पूर्णिमा पर दान और पुण्य का विशेष महत्व होता है,पर ऐसी कई चीजें हैं जिनका दान करने से परेशानी हो सकती है और शुभफल नहीं मिलता, आइए जानें.

आप पर माता लक्ष्मी की कृपा हो, माघ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर अपनों को यहां से भेजें शुभकामना संदेश

माघ पूर्णिमा पर इन चीजों का ना करें दान

  • लोहे की वस्तुओं का दान न करें– माघ पूर्णिमा के दिन लोहे की वस्तुओं का दान करना वर्जित है. मान्यता है कि इस दिन लोहे का दान करने से शनिदेव नाराज हो सकते हैं, जिससे सुख-समृद्धि में बाधा उत्पन्न होती है.
  • चांदी की वस्तुओं का दान– माघ पूर्णिमा के दिन चांदी की वस्तुओं का दान करने से भी बचना चाहिए. ज्योतिष के अनुसार, चांदी को चंद्रमा का प्रतीक माना जाता है. पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी पूर्णता पर होता है, इसलिए इस दिन चांदी का दान करने से चंद्र दोष उत्पन्न होने की आशंका होती है. ऐसा करने से व्यक्ति को मानसिक और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
  • नमक का दान: माघ पूर्णिमा के दिन नमक का दान नहीं करना चाहिए. मान्यता है कि इस दिन नमक का दान करने से सुख और समृद्धि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. इससे घर में बरकत रुक जाती है और दरिद्रता का आगमन होता है. कहा जाता है कि नमक का दान करने से राहु दोष उत्पन्न होता है.

माघ पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त

हिंदी पंचांग के अनुसार, माघ पूर्णिमा की तिथि 11 फरवरी 2025 को शाम 6:55 बजे प्रारंभ होगी और 12 फरवरी 2025 को शाम 7:22 बजे समाप्त होगी. उदयातिथि के अनुसार, माघ पूर्णिमा का व्रत 12 फरवरी, बुधवार को आयोजित किया जाएगा.

माघ पूर्णिमा 2025 का शुभ मुहूर्त

इस दिन गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व है. पंचांग के अनुसार, इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना अत्यंत शुभ माना जाता है.

स्नान और दान का शुभ मुहूर्त: सुबह 5:19 बजे से 6:10 बजे तक

चंद्रोदय का समय: शाम 6:32 बजे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >