शुक्रवार के दिन करें माता लक्ष्मी की पूजा, खत्म हो जाएंगी आर्थिक समस्याएं

Lakshmi Ji Ki Puja: आज का दिन शुक्रवार मां लक्ष्मी को समर्पित होता है. यदि आप आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं या आपके कार्य सही ढंग से नहीं हो रहे हैं, तो मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए आप आज के दिन कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं. ज्योतिषाचार्य ने यहां कुछ महत्वपूर्ण उपाय साझा किए हैं, जिन्हें आप आजमाकर देख सकते हैं.

Lakshmi Ji Ki Puja: माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है, विशेषकर यदि कोई जातक शुक्रवार के दिन उनकी आराधना करता है. इस दिन माता की पूजा करने का एक अलग महत्व है, जिसे समझना आवश्यक है.

मां लक्ष्मी को समृद्धि और धन की देवी माना जाता है. उनकी पूजा से घर में धन और समृद्धि की वृद्धि होती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति शुक्रवार के दिन सच्चे मन से मां लक्ष्मी की पूजा करता है, तो उसकी आर्थिक समस्याएं समाप्त हो जाती हैं. इस दिन संतोषी माता, दुर्गा माता और शुक्र की भी पूजा करने की परंपरा है.

कुंडली में शुक्र की स्थिति के लिए करें ये उपाय, माता लक्ष्मी देंगी सुख समृद्धि वृद्धि का आशीर्वाद

शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा करने की विधि इस प्रकार है:

  • इस दिन प्रातः जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए.
  • स्नान के बाद शुद्ध वस्त्र पहनकर मां लक्ष्मी की मूर्ति को स्थापित करें.
  • मूर्ति का मुख उत्तर दिशा की ओर रखें.
  • पूजा के लिए दीपक, फूल, लड्डू, चावल और हल्दी का उपयोग करें.
  • माता लक्ष्मी के मंत्रों का जप करें और उनकी आरती पूजा के समय अवश्य करें.
  • पूजा के बाद, जरूरतमंद व्यक्तियों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करना न भूलें.

माता लक्ष्मी की पूजा के लाभ

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से सुख, शांति और समृद्धि में वृद्धि होती है. माता लक्ष्मी की पूजा से मन की शांति बनी रहती है. यह माना जाता है कि लक्ष्मी जी की पूजा से परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम में वृद्धि होती है और गृह क्लेश में कमी आती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >