Krishna Janmashtami 2025: इस दिन है कृष्ण जन्माष्टमी, यहां देखें सही डेट और शुभ मुहूर्त

Krishna Janmashtami 2025: कृष्ण जन्माष्टमी 2025 को लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है. यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. पंचांग के अनुसार, इस बार जन्माष्टमी की तिथि और पूजा मुहूर्त को लेकर भ्रम की स्थिति है। जानिए सही तारीख, व्रत और पूजा का शुभ समय.

Krishna Janmashtami 2025: कृष्ण जन्माष्टमी हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है. धार्मिक परंपराओं के अनुसार, श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को, मध्यरात्रि में रोहिणी नक्षत्र के दौरान हुआ था. इसी कारण हर वर्ष यह दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के रूप में बड़े उत्साह से मनाया जाता है. हालांकि, इस वर्ष जन्माष्टमी की तिथि को लेकर कुछ भ्रम की स्थिति बनी हुई है.

कब है कृष्ण जन्माष्टमी 2025?

इस वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 15 अगस्त को मनाया जाएगा. अधिकांश लोग इसी दिन व्रत रखेंगे. हालांकि, भगवान श्रीकृष्ण की पूजा 16 अगस्त की रात 12:04 से 12:47 के बीच की जाएगी. वैष्णव संप्रदाय के अनुयायी 16 अगस्त को उपवास रखकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाएंगे.

इस्कॉन मंदिर में इस दिन से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, तैयारियां शुरू

कृष्ण जन्माष्टमी 2025 शुभ मुहूर्त

  • इस साल भगवान श्रीकृष्ण का 5252वां जन्मोत्सव है.
  • कृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त 2025, शनिवार को मनाई जाएगी.
  • पूजा का शुभ मुहूर्त देर रात 12:04 से 12:47 बजे तक रहेगा.
  • चन्द्रोदय समय 11:32 pm.
  • अष्टमी तिथि प्रारम्भ 15 अगस्त 2025 को 11:49 pm बजे.
  • अष्टमी तिथि समाप्त 16 अगस्त 2025 को 09:34 pm बजे.
  • रोहिणी नक्षत्र प्रारम्भ 17 अगस्त 2025 को 04:38 am बजे.
  • रोहिणी नक्षत्र समाप्त 18 अगस्त 2025 को 03:17 am बजे.

कृष्ण जन्माष्टमी 2025 का पारण कब है

द्रिक पंचांग के अनुसार, श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2025 में व्रत का पारण 16 अगस्त को सुबह 12:47 बजे के बाद किया जा सकता है. इसके अतिरिक्त, इच्छुक भक्त 16 अगस्त की रात 9:34 बजे के बाद भी व्रत खोल सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >