Kartik Month Vrat Tyohar List 2024: करवा चौथ, दिवाली, छठ जैसे त्योहार पड़ेंगे कार्तिक माह में, देखें लिस्ट

Kartik Month Vrat Tyohar List 2024: हिन्दू धर्म में कार्तिक मास को विशेष महत्व दिया जाता है. धार्मिक परंपराओं के अनुसार, यह महीना भगवान विष्णु को अत्यधिक प्रिय है. यह अक्टूबर और नवंबर के बीच आता है. कार्तिक माह में श्री हरि योग निद्रा से जागृत होते हैं. आइए जानते हैं कि इस वर्ष कार्तिक मास कब से प्रारंभ हो रहा है और इस महीने के सभी प्रमुख व्रत-त्योहारों की सूची क्या है.

Kartik Month Vrat Tyohar List 2024:  हिन्दू धर्म में कार्तिक मास को विशेष महत्व दिया जाता है. धार्मिक परंपराओं के अनुसार, यह महीना भगवान विष्णु के लिए अत्यंत प्रिय माना जाता है. यह अक्टूबर और नवंबर के बीच आता है. कार्तिक माह में श्री हरि योग निद्रा से जागृत होते हैं. कहा जाता है कि इस अवधि में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में सुख और शांति बनी रहती है, साथ ही आर्थिक समस्याओं का समाधान भी होता है. आइए जानते हैं कि इस वर्ष कार्तिक मास कब से प्रारंभ हो रहा है और इस महीने के प्रमुख व्रत-त्योहारों की सूची क्या है.

Karwa Chauth 2024 Shubh Muhurat: इस दिन करवा चौथ, केवल इतनी देर का है पूजा मुहूर्त

Bhaum Pradosh Vrat 2024: इस दिन रखा जाएगा भौम प्रदोष व्रत, मिलता है ये लाभ

20 अक्टूबर, रविवार, करवा चौथ
21 अक्टूबर, सोमवार, रोहिणी व्रत
24 अक्टूबर, बृहस्पतिवार, अहोई अष्टमी
28 अक्टूबर, सोमवार, रामा एकादशी
29 अक्टूबर, मंगलवार, प्रदोष व्रत , धनतेरस
30 अक्टूबर, बुधवार , काली चौदस
31 अक्टूबर, बृहस्पतिवार, नरक चतुर्दशी , छोटी दिवाली
01 नवंबर, शुक्रवार, अमावस्या, दिवाली
02 नवंबर, शनिवार, गोवर्धन पूजा , अन्नकूट
03 नवंबर, रविवार, भाई दूज
07 नवंबर, बृहस्पतिवार,छठ पूजा
09 नवंबर, शनिवार , दुर्गाष्टमी व्रत , गोपाष्टमी
10 नवंबर, रविवार, अक्षय नवमी
12 नवंबर, मंगलवार, प्रबोधिनी एकादशी
13 नवंबर, बुधवार, प्रदोष व्रत , तुलसी विवाह
15 नवंबर, शुक्रवार, कार्तिक पूर्णिमा व्रत , गुरु नानक जयंती

कार्तिक माह का है हिंदू धर्म में बड़ा महत्व

सनातन धर्म में कार्तिक मास का विशेष स्थान है. यह माना जाता है कि इस महीने में देवी लक्ष्मी स्वयं पृथ्वी पर आती हैं. शास्त्रों के अनुसार, कार्तिक मास में स्नान, दान और भगवान की पूजा करने से सभी इच्छाएँ पूर्ण होती हैं. भगवान विष्णु ने कार्तिक महीने को अक्षय फल देने वाला बताया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >