आज रखा जा रहा है कामदा एकादशी का व्रत, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा

Kamada Ekadashi Vrat 2025: कामदा एकादशी के अवसर पर भगवान विष्णु के साथ वासुदेव की पूजा करने की परंपरा है. इस दिन भगवान विष्णु की सही तरीके से पूजा करने से सभी प्रकार के दुख-दर्द से मुक्ति मिलती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Kamada Ekadashi Vrat 2025: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को कामदा एकादशी का व्रत रखा जाता है. इस साल ये व्रत आज 8 अप्रैल 2025 को रखा जा रहा है. यह चैत्र नवरात्रि और राम नवमी के बाद की पहली एकादशी मानी जाती है. यह एकादशी हर वर्ष मार्च या अप्रैल में आती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कामदा एकादशी का उपवास करने से सभी प्रकार के पापों से छुटकारा मिलता है. आइए जानते हैं कि कामदा एकादशी पर किस शुभ मुहूर्त में पूजा करनी चाहिए.

आज कामदा एकादशी के दिन पढ़ें विष्णु आरती, होगा हर कार्य सिद्ध 

कामदा एकादशी 2025 शुभ मुहूर्त

  • हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष कामदा एकादशी का व्रत उदया तिथि में आज 8 अप्रैल को मनाया जा रहा है.
  • चैत्र मास की शुक्ल एकादशी तिथि की शुरुआत – 07 अप्रैल, 2025 को शाम 8:00 बजे
  • चैत्र मास की शुक्ल एकादशी तिथि का समापन – 08 अप्रैल, 2025 को रात 9:12 बजे

कामदा एकादशी पूजा की विधि

  • स्नान करने के बाद मंदिर की सफाई करें.
  • भगवान श्री हरि विष्णु का जलाभिषेक करें.
  • प्रभु का पंचामृत और गंगाजल से अभिषेक करें.
  • विष्णु भगवान को पीला चंदन और पीले फूल अर्पित करें.
  • मंदिर में घी का दीप जलाएं.
  • यदि संभव हो, तो व्रत रखें और व्रत लेने का संकल्प करें.
  • कामदा एकादशी की व्रत कथा का पाठ करें.
  • ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें.
  • पूर्ण श्रद्धा के साथ भगवान श्री हरि विष्णु और लक्ष्मी जी की आरती करें.
  • विष्णु जी को तुलसी दल सहित भोग अर्पित करें.
  • अंत में क्षमा प्रार्थना करें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >