Kajari Teej Vrat Katha: कजरी तीज पर सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए सुनें यह कथा

Kajari Teej Vrat Katha: कजरी तीज का व्रत विवाहित महिलाओं के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा और व्रत कथा सुनने से अखंड सौभाग्य, दांपत्य सुख और जीवन में स्थिरता प्राप्त होती है. आइए जानें कजरी तीज की लोकप्रिय व्रत कथा.

Kajari Teej Vrat Katha: आज 12 अगस्त 2025 को कजरी तीज का पावन पर्व मनाया जा रहा है. हरियाली तीज के बाद आने वाली यह तीज विवाहित महिलाओं के लिए अत्यंत महत्व रखती है. सुहागिन महिलाएं यह व्रत अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिए करती हैं. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की श्रद्धापूर्वक पूजा करने से दांपत्य जीवन में सौभाग्य, प्रेम और अटूट बंधन बना रहता है. यह त्योहार रक्षाबंधन के तीन दिन बाद और कृष्ण जन्माष्टमी से पाँच दिन पहले आता है.

उत्तर भारत के कई हिस्सों में कजरी तीज को कजली तीज, सातूड़ी तीज और बड़ी तीज के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन रात में चंद्रमा की पूजा का विशेष महत्व होता है. मान्यता है कि चंद्र देव को अर्घ्य अर्पित करने से दांपत्य जीवन सुखी और समृद्ध बनता है.

आज मनाई जा रही है कजरी तीज, सुखी दांपत्य जीवन में इस मुहूर्त में करें पूजा

कजरी तीज की व्रत कथा

कजरी तीज से जुड़ी कई पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं, जिनमें से सबसे लोकप्रिय कथा एक गरीब ब्राह्मण और उसकी पत्नी की है. कहते हैं कि एक गांव में एक ब्राह्मण अपनी पत्नी के साथ रहता था. भाद्रपद कृष्ण पक्ष की तृतीया को ब्राह्मणी ने कजरी तीज का व्रत रखा. उसने अपने पति से पूजा के लिए सवा किलो चने का सत्तू लाने को कहा, लेकिन ब्राह्मण के पास पैसे नहीं थे. पत्नी ने आग्रह किया कि चाहे जैसे भी हो, सत्तू अवश्य लाना है.

मजबूरी में ब्राह्मण एक साहूकार की दुकान पर गया. दुकान खाली थी, तो उसने चुपचाप चने की दाल, घी और शक्कर सवा किलो तोलकर सत्तू बना लिया. तभी दुकान का नौकर आ गया और शोर मचाने लगा—”चोर-चोर”. साहूकार ने ब्राह्मण को पकड़ लिया.

ब्राह्मण ने रोते हुए अपनी परेशानी बताई कि वह चोरी करने नहीं आया, बल्कि पत्नी के व्रत के लिए सत्तू लेने आया है. तलाशी लेने पर उसके पास सिर्फ सत्तू मिला. उसकी सच्चाई और नीयत देखकर साहूकार का दिल पिघल गया. उसने न केवल सत्तू दिया, बल्कि गहने, मेहंदी, लच्छा और रुपए भी देकर उसे सम्मानपूर्वक विदा किया, और बहन का दर्जा दे दिया.

घर लौटकर ब्राह्मण ने सत्तू पत्नी को दिया. विधि-विधान से पूजा हुई और रात में चांद को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया गया. मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से घर में सुख-शांति आती है और सभी संकट दूर हो जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >