Kajari Teej 2025: कजरी तीज व्रत के दौरान इन गलतियों से रहें दूर, कम हो सकता है पुण्य

Kajari Teej Vrat 2025: कजरी तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए अखंड सौभाग्य और दांपत्य सुख का प्रतीक है. इस दिन कुछ कार्य ऐसे हैं, जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए, वरना व्रत का पूरा फल नहीं मिलता. आइए जानते हैं कजरी तीज के दिन किन बातों का विशेष ध्यान रखें.

Kajari Teej 2025: आज 12 अगस्त 2025 को कजरी तीज का व्रत रखा जा रहा है. कजरी तीज का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए अत्यंत शुभ और पवित्र माना जाता है. इस दिन महिलाएं भगवान शिव और मां पार्वती की विधिवत पूजा करती हैं तथा अपने पति की लंबी उम्र, वैवाहिक सुख और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं. मान्यता है कि श्रद्धा, नियम और परंपरा के साथ किया गया यह व्रत कई गुना फल प्रदान करता है.

व्रत में किन गलतियों से बचें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कजरी तीज के दिन कुछ कार्य अशुभ माने जाते हैं. जैसे—किसी का अपमान करना, विवाद या झगड़ा करना, अपवित्र वस्तु का उपयोग करना आदि. इस दिन क्रोध, कटु वचन और दूसरों की बुराई से भी बचना आवश्यक है, अन्यथा व्रत का पुण्य कम हो सकता है.

कजरी तीज पर सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए सुनें यह कथा

इस दिन क्या न खाएं

व्रत के दौरान अनाज, नमक और तामसिक भोजन का सेवन वर्जित है. विशेष रूप से मांस, मछली, अंडा, लहसुन और प्याज जैसी वस्तुओं से परहेज करना चाहिए. पूरे दिन निर्जल या फलाहार व्रत रखने के बाद रात में चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित करके और पूजा सम्पन्न करने के बाद ही व्रत का पारण करें.

पूजा विधि में सावधानी

कजरी तीज के दिन पूजा-विधि में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें. भगवान शिव को बेलपत्र, दूध, दही, भांग और धतूरा तथा माता पार्वती को सोलह श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करें. इसके साथ ही व्रत कथा सुनना या पढ़ना इस अनुष्ठान का महत्वपूर्ण भाग है, जिसे छोड़ना अशुभ माना जाता है.

धार्मिक परंपराओं का महत्व

कजरी तीज केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास और आपसी सम्मान को सुदृढ़ करने का अवसर है. इस दिन के नियमों और परंपराओं का पालन करने से व्रत सफल होता है और परिवार में सुख-शांति तथा समृद्धि का वास होता है.

घर लौटकर ब्राह्मण ने सत्तू पत्नी को दिया. विधि-विधान से पूजा हुई और रात में चांद को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया गया. मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से घर में सुख-शांति आती है और सभी संकट दूर हो जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >