July Festival Calendar 2024: जगन्नाथ रथ यात्रा से लेकर सावन मास का प्रारंभ, जुलाई में पड़ रहे हैं ये कई व्रत, त्योहार

July Festival Calendar 2024: सावन मास और जगन्नाथ रथ यात्रा जैसे त्योहार आने वाले हैं. यहां जानें जुलाई माह के व्रत त्योहार कि लिस्ट

July Festival Calendar 2024: जुलाई का महीना व्रत, त्योहार और ग्रहों के गोचर के लिए महत्वपूर्ण है. इस महीने में भगवान शिव का प्रिय माह सावन प्रारंभ हो रहा है, यह भगवान शिव का प्रिय महीना माना जाता है. इस महीने में श्रद्धालु सावन सोमवार व्रत रखते हैं और कांवड़ यात्रा में भी भाग लेते हैं. देवशयनी एकादशी भी इसी महीने मे है, जिससे चातुर्मास का प्रारंभ होता है. चातुर्मास में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन आदि जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं.

विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन भी इसी महीने होगा. यह एक भव्य त्योहार है जो भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की रथ यात्रा को दर्शाता है. इसके अलावा मासिक एकादशी, प्रदोष और चतुर्थी व्रत भी इस महीने में पड़ते हैं.

Mangal Guru Yuti 2024: वृष राशि में होगी मंगल और गुरु की युति, इन राशियों के जातकों को मिलेगा करियर में लाभ

Yogini Ekadashi 2024 का व्रत आज, मिलती है पापों से मुक्ति और आरोग्य जीवन 

जुलाई 2024 व्रत और त्योहारों के लिहाज से महत्वपूर्ण महीना है. इस महीने में कई प्रमुख व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे

2 जुलाई: योगिनी एकादशी
3 जुलाई: बुध प्रदोष
4 जुलाई: मासिक शिवरात्रि
5 जुलाई: गुप्त नवरात्रि प्रारंभ, आषाढ़ अमावस्या
7 जुलाई: जगन्नाथ रथ यात्रा, चंद्र दर्शन, मुहर्रम
9 जुलाई: विनायक चतुर्थी
11 जुलाई: मासिक स्कंद षष्ठी व्रत
14 जुलाई: मासिक दुर्गाष्टमी व्रत
16 जुलाई: कर्क संक्रांति
17 जुलाई: देवशयनी एकादशी, चातुर्मास का प्रारंभ, गौरी व्रत शुरू
18 जुलाई: गुरु प्रदोष व्रत, वासुदेव द्वादशी
20 जुलाई: आषाढ़ पूर्णिमा व्रत, कोकिला व्रत
21 जुलाई: आषाढ़ पूर्णिमा स्नान, गुरु पूर्णिमा
22 जुलाई: सावन प्रारंभ, सावन सोमवार व्रत, कांवड़ यात्रा का शुभारंभ
23 जुलाई: मंगला गौरी व्रत
24 जुलाई: गजानन संकष्टी चतुर्थी
28 जुलाई: सावन कालाष्टमी
29 जुलाई: दूसरा सावन सोमवार
30 जुलाई: दूसरा मंगला गौरी व्रत
31 जुलाई: कामिका एकादशी व्रत

ग्रह गोचर

जुलाई 2024 में ग्रहों की स्थिति भी महत्वपूर्ण रहेगी. इस महीने में ग्रहों की निम्नलिखित गतिविधियां होंगी:

7 जुलाई, रविवार: शुक्र ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेगा.
12 जुलाई, शुक्रवार: मंगल ग्रह वृषभ राशि में प्रवेश करेगा.
16 जुलाई, मंगलवार: सूर्य ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेगा.
19 जुलाई, शुक्रवार: बुध ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करेगा.
31 जुलाई, बुधवार: शुक्र ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करेगा.

जन्मकुंडली से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >