Jaya Kishori Quotes: हमेशा रहना चाहते हैं खुश, तो जया किशोरी से जानिए जीवन जीने के मंत्र

Jaya Kishori Quotes: मशहूर कथावाचिका और मोटिवेशनल स्पीकर अक्सर अपने उपदेशों और भजनों में खुश रहने के सरल और प्रभावी तरीके साझा करती हैं. यहां जानें खुश रहने को लेकर उन्होंने क्या कहा है

Jaya Kishori Quotes, Jaya Kishori Inspirational Quotes : भारत की मशहूर कथावाचिका, भजन गायिका और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी के करोड़ों फैन और फॉलवर्स हैं. उनके प्रेरणादायक कोट्स और वीडियो लोगों द्वारा काफी पसंद की जाती है. जया किशोरी अक्सर अपने उपदेशों और भजनों में खुश रहने के सरल और प्रभावी तरीके साझा करती हैं. जानिए जया किशोरी ने खुश रहने के लिए कौन से से टिप्स बताएं है

जया किशोरी ने खुश रहने के लिए क्या कहा ?

जया किशोरी का कहना है कि उनकी भगवान के प्रति आस्था उन्हें हमेशा खुश रखती है. जया किशोरी का मानना है कि इंसान को भगवान ने जो दिया है उसमें खुश रहना चाहिए. ऐसे जीवन में हर इंसान प्रसन्न रह सकता है.

Pitru Paksha 2024: घर की पितरों की तस्वीरें लगानी चाहिए या नहीं, जानें प्रेमानंद जी के विचार

हमेशा खुलकर हंसें

जया किशोरी ने ये भी कहा है कि हमेशा दूसरों की मदद करनी चाहिए, ऐसा करने से भी खुशी मिलती है. इसके अलावा हर बात पर खुलकर हंसें. हंसना सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है.

Karam Puja 2024: झारखंड के प्रकृति पर्व करमा पर जानें पूजा विधि और महत्व

Happy Karma Puja 2024: आज रे करम गोसाईं घरे-दुआरे … प्रकृति पर्व करमा की यहां से भेजें बधाई

कौन हैं जया किशोरी ?

कथावाचक से मोटिवेशनल स्पीकर बनी जया किशोरी का जन्म 1995 में हुआ था और उन्होंने सात साल की उम्र में आध्यात्म का रास्ता चुन लिया था.आज उन्हें सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ती है. उनके कई भजन यूट्यूब पर लाखों बार देखे जा चुके हैं.

उनकी कथा और भजन में एक अद्वितीय शैली और भावनात्मक गहराई होती है, जो बहुत से लोगों को प्रेरित करती है. जया किशोरी की लोकप्रियता ने उन्हें एक युवा धर्मिक आइकन बना दिया है, और उनकी उपस्थिति धार्मिक कार्यक्रमों और मीडिया में अक्सर देखी जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >