Janmashtami 2025: इस साल 15 या 16 अगस्त किस दिन मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, यहां जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Janmashtami 2025: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2025 को लेकर इस बार तारीख को लेकर असमंजस है. भक्त यह जानना चाहते हैं कि उत्सव 15 अगस्त को मनाएं या 16 अगस्त को. यहां हम आपको बताएंगे सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि, जिससे आपका जन्माष्टमी पर्व शुभ और मंगलमय हो.

Janmashtami 2025: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे देश में बड़े हर्ष और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. यह उत्सव भगवान विष्णु के आठवें अवतार, श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन मंदिरों में भव्य झांकियां सजती हैं, भक्त व्रत रखते हैं और रात्रि 12 बजे भगवान के जन्म का पर्व धूमधाम से मनाते हैं.

इस वर्ष 2025 में जन्माष्टमी की तारीख को लेकर थोड़ी उलझन है—कुछ स्थानों पर 15 अगस्त तो कुछ पर 16 अगस्त का उल्लेख मिल रहा है. आइए इस भ्रम को दूर करते हुए तारीख, मुहूर्त, पूजा विधि और नियमों की जानकारी प्राप्त करें.

जन्माष्टमी 2025 की तारीख और मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास की अष्टमी तिथि का आरंभ 15 अगस्त रात 11:49 बजे होगा और समापन 16 अगस्त रात 9:34 बजे.

 रक्षाबंधन पर करें ये 6 दान, दूर होंगी परेशानियां और मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मध्यरात्रि में हुआ था, इसलिए प्रमुख निशीथ पूजा मुहूर्त 16 अगस्त की रात 12:04 बजे से 12:47 बजे तक रहेगा.

अधिकांश श्रद्धालु 15 अगस्त की रात जन्मोत्सव मनाएंगे, जबकि कुछ स्थानों पर यह 16 अगस्त को भी आयोजित हो सकता है.

शुभ समय (Shubh Muhurat)

  • निशीथ पूजा मुहूर्त: 12:04 AM – 12:47 AM (16 अगस्त रात)
  • ब्रह्म मुहूर्त: 4:24 AM – 5:07 AM
  • विजय मुहूर्त: 2:37 PM – 3:30 PM
  • चंद्रोदय: 10:46 PM
  • सूर्योदय: 5:50 AM
  • सूर्यास्त: 7:00 PM
  • संध्याकाल: 7:00 PM – 7:22 PM

जन्माष्टमी पर पूजा विधि

  • घर की सफाई करके पूजा स्थल को फूल, दीप और सजावट से सुंदर बनाएं.
  • स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें और यथासंभव व्रत रखें.
  • भगवान श्रीकृष्ण का पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल) से अभिषेक करें.
  • नये वस्त्र, चंदन, फूल, तुलसी दल और आभूषण अर्पित करें.
  • रात्रि 12 बजे शंख-घंटी बजाकर जन्मोत्सव का पूजन करें और आरती करें.
  • भजन, कीर्तन और श्रीकृष्ण की लीलाओं का पाठ करें, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास हो.
  • व्रत का पारण अगले दिन प्रसाद के साथ करें और सभी में बांटें.

जन्माष्टमी पर व्रत रखने का महत्व

भगवान श्रीकृष्ण को प्रेम और भक्ति अत्यंत प्रिय है. जन्माष्टमी का व्रत शरीर और मन की शुद्धि कर, प्रभु को पूर्ण समर्पण का प्रतीक है. मान्यता है कि इस दिन उपवास और भक्ति से पाप नष्ट होते हैं और जीवन में सुख-शांति का आगमन होता है.

जन्मकुंडली, वास्तु और व्रत-त्योहार से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें:

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >