जानकी जयंती पर करें ये उपाय, दूर होंगी आर्थिक-वैवाहिक समस्याएं

Janki Jayanti 2026: यदि आपके जीवन में आर्थिक, वैवाहिक या पारिवारिक किसी भी प्रकार की समस्याएं चल रही हैं, तो ऐसे में आप जानकी जयंती के दिन कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं. मान्यता है कि इस दिन किए गए उपाय समस्याओं के समाधान में बेहद प्रभावशाली साबित होते हैं.

Janki Jayanti 2026: हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जानकी जयंती मनाई जाती है. इस दिन माता सीता और प्रभु श्रीराम की आराधना की जाती है. वर्ष 2026 में यह पावन पर्व 9 फरवरी को मनाया जाएगा. मान्यता है कि इसी दिन माता सीता धरती पर अवतरित हुई थीं. माता सीता को त्याग, प्रेम और अटूट धैर्य का प्रतीक माना जाता है. यदि आप अपने वैवाहिक जीवन में खुशहाली चाहते हैं या जीवन की बाधाओं को दूर करना चाहते हैं, तो जानकी जयंती के दिन पूजा के साथ कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं.

जानकी जयंती के दिन करें ये उपाय

1. वैवाहिक जीवन में तनाव दूर करने के लिए

यदि पति-पत्नी के बीच अक्सर तनाव रहता है, तो इस दिन माता सीता और भगवान श्रीराम की संयुक्त रूप से पूजा करें. माता सीता को लाल चुनरी और श्रृंगार की सामग्री (सिंदूर, बिंदी, चूड़ियां) अर्पित करें. बाद में यही सिंदूर अपनी मांग में लगाएं. मान्यता है कि इससे वैवाहिक जीवन में चल रहा तनाव दूर होता है.

2. आर्थिक तंगी दूर करने के उपाय

माता सीता को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है. जानकी जयंती के दिन महालक्ष्मी अष्टकम का पाठ करें और माता को पीले रंग के फूल अर्पित करें. इसके बाद शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं. ऐसा करने से घर में दरिद्रता का नाश होता है.

3. विवाह में आ रही बाधा के लिए

जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही है, उन्हें इस दिन माता जानकी के “ॐ जानकीवल्लभाय स्वाहा” मंत्र का जाप करना चाहिए. साथ ही माता सीता को सुहाग का सामान अर्पित करें.

4. पारिवारिक शांति और सुरक्षा के लिए

धार्मिक मान्यता है कि जानकी जयंती के दिन सुंदरकांड या रामायण के राम-सीता विवाह प्रसंग का पाठ करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है. इससे परिवार के सदस्यों के बीच मनभेद दूर होते हैं और रिश्ते मजबूत होते हैं.

यह भी पढ़ें: Janaki Jayanti 2026: जानकी जयंती कब है? नोट करें तिथि, पूजा विधि और महत्व

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >